Chakulia Mob Lynching : बकरी चोरी करने गए दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीट-पीटकर कर दी हत्या

Chakulia Mob Lynching : ग्रामीण क्षेत्र में मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चाकुलिया थाना क्षेत्र के चोडीसा गांव में बकरी चोरी करने गए दो लोगों को गांव के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामले में कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि देर रात बकरी चोरी करने के लिए दो लोग गांव के घर में घुसे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

Chakulia Mob Lynching : कुछ ग्रामीण हिरासत में

दूसरे को आनन-फानन में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां दूसरे की भी मौत हो गई। हालांकि इस पूरे मामले में कुछ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों मृतक व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...