Advertisment

बिहार दौरा के समय मोतिहारी भी जायेंगे Congress अध्यक्ष खड़गे, अखिलेश सिंह ने कहा…

पूर्वी चंपारण: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टी जुटी हुई है और सभी पार्टी अपनी पार्टी को मजबूत करने में लग गई है। पार्टी की मजबूती के लिए राहुल गांधी दो बार पटना आ चुके हैं जबकि हाल ही में Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार आ रहे हैं। बिहार दौरा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मोतिहारी भी जायेंगे और वहां वे पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे मोतिहारी दौरा के दौरान रैली के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे।

BJP में शामिल हुए Congress नेता, कहा ‘गांधी जी के विचार पर नहीं चल रही कांग्रेस’

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर शनिवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मोतिहारी पहुंचे। मोतिहारी में अखिलेश सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस बार हमें हमारे अनुसार सीटें भी मिलेंगी और हम लोग जीत कर सरकार भी बनायेंगे। इस दौरान अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश करने के सवाल पर कहा कि अभी उनकी परीक्षा बची हुई है। वैसे उनके राजनीति में आने से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    MLA को तीन महीने की जेल, 500 रूपये जुर्माना, इस मामले में पाए गए दोषी

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...