खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, महिला समेत 3 लोगों की मौत, 4 घायल

कैमूर : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास एनएच-19 पर खड़े कंटेनर ट्रक में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कॉर्पियो में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा कुदरा पुलिस और एनएचएआई को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम सभी घायलों को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया जहां से सभी को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर अपने घर जा रहे थे। तभी यह रविवार की सुबह 5:30 बजे घटना हुई है।

यह भी पढ़े : संपूर्ण क्रांति व कुंभ एक्सप्रेस के शीशे तोड़े, इमरजेंसी विंडो को उखाड़ने का प्रयास

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

राजेश राम ने कहा- मोदी का अमृत काल बना जनता के...

पटना : देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासनकाल के 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दशकों पीछे धकेलने का काम...

नीतीश के बेहद करीबी पीके शाही ने छोड़ा सरकार के महाधिवक्ता...

पटना : बिहार सरकार के महाधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही ने तत्काल प्रभाव से अपने पद का परित्याग कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने...

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने...

दानापुर : बिहार पुलिस के मध निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा...