संपूर्ण क्रांति व कुंभ एक्सप्रेस के शीशे तोड़े, इमरजेंसी विंडो को उखाड़ने का प्रयास

आरा : दानापुर रेलवे मंडल अंतर्गत पटना-डीडीयू रेल खंड स्थित आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का दरवाजा नहीं खुलने पर काफी हंगामा मचाया। साथ ही कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन का यात्रियों ने शीशा तोड़ा। गुस्साए यात्रियों ने एसी बी-थ्री कोच के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसे लेकर काफी देर अफरा-तफरी मची रही। शनिवार की देर शाम होते-होते कुंभ जाने वाले यात्रियों की आरा रेलवे स्टेशन काफी भीड़ हो गई थी।

यह Video भी देखें

प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी। इस बीच राजेंद्र नगर से चलकर पटना होते हुए दिल्ली जाने वाली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 40 मिनट विलंब चल रही थी। आरा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही चढ़ने वाले यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। महज दो मिनट के स्टॉपेज पर यात्री नहीं चढ़ पाए। कुछ बोगियों के दरवाजे बंद होने से नाराज यात्रियों द्वारा हाथ में पहने कड़ा, ईंट एवं अन्य औजारों से एसी बोगी के बी थ्री कोच के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

यह भी देखें :

2 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जाने के बाद कुंभ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के इमरजेंसी विंडो को भी उखाड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि, समय रहते उपद्रवी यात्री को रोक लिया गया। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान कुछ यात्री आपस में ही भीड़ गए।इस दौरान प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का आलम बना रहा। संपूर्ण क्रांति, एक कुंभ एक्सप्रेस एक साथ दो स्पेशल कुंभ एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के जाने के बाद भी आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ में कोई कमी नहीं आई है।

यह भी पढ़े : महाकुंभ में जाने के लिए पटना जंक्शन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, मगध एक्सप्रेस का नजारा देखें

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...