शादी समारोह में दबंगों की हर्ष फायरिंग, Video Viral

सीवान : सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा में कुछ दबंग युवकों ने न सिर्फ खुलेआम पिस्टल लहराई, बल्कि हर्ष फायरिंग भी की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरौंदा के बालबांगरा गांव में आयोजित शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। लेकिन इस खुशी के मौके पर कुछ युवकों ने माहौल बिगाड़ दिया।

दबंग युवक स्टेज पर चढ़कर नर्तकियों के साथ लगा रहे हैं ठुमके 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग युवक स्टेज पर चढ़कर नर्तकियों के साथ ठुमके लगा रहे हैं और एक के बाद एक हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब एक नहीं, बल्कि दो-तीन पिस्टल खुलेआम लहराई गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन किसी ने इन दबंगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।
स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि हम लोग आए थे, आर्केस्ट्रा देख रहे थे। तभी कुछ लड़के स्टेज पर चढ़कर पिस्टल लहराने लगे और फायरिंग करने लगे। सब लोग डर गए थे।

यह भी देखें :

प्रशासन की कार्यशैली पर भी उठ रहे हैं सवाल 

इस पूरे मामले पर प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिरकार इतनी संख्या में अवैध हथियार युवकों के पास कैसे पहुंचे और जब ये लोग खुलेआम फायरिंग कर रहे थे। पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। महाराजगंज एसडीपीओ ने बताया कि हमें इस घटना का वीडियो मिला है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अब देखना ये होगा कि पुलिस कब तक इन दबंगों पर शिकंजा कसती है। साथ ही ये सवाल भी बना हुआ है कि आखिर शादी-ब्याह जैसे खुशियों के मौकों पर हर्ष फायरिंग का ये सिलसिला कब थमेगा। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी। ऐसे मामलों में प्रशासन को और सख्ती बरतने की जरूरत है, ताकि कोई भी शख्स इस तरह कानून की धज्जियां न उड़ा सके।

यह भी पढ़े : हर्ष फायरिंग कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुमार रवि की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...