शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली, एक महिला हुई घायल

कटिहार : हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चली जिसमें एक महिला घायल हो गई। कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज बलूटोला की घटना बतायी जा रही है। शादी समारोह के दौरान म्यूजिक के धुन पर मदहोश युवक ने हर्ष फायरिंग कर दिया। जिसमें भोज खाकर वापस लौट रही एक महिला के कमर में गोली लग गई। आनन-फानन में घायल बॉबी देवी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शादी में हर्ष फायरिंग :

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर-12 के वार्ड मेंबर राजेश साह की शादी के बाद बहुभुज था। जिसमें म्यूजिक के धुन पर राजेश के भाई गुड्डू नशे में हथियार लहराते हुए डांस कर रहे थे और उत्साहित होकर फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक गोली बॉबी देवी को जा लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सूचना के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : शादी समारोह में दबंगों की हर्ष फायरिंग, Video Viral

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...