पीएम के आगमन से पहले Bhagalpur में हत्या, धोनी के साथ क्रिकेट खुले चुके है मृतक

भागलपुर: बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) में आज प्रधानमंत्री का दौरा है और प्रधानमंत्री के दौरा से ठीक पहले देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में हेड क्लर्क के पद पर पदस्थापित थे। बताया जा रहा है कि मृतक प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय खिलाड़ी थे और वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ सद्भावना कप में खेल चुके हैं। क्रिकेट खिलाड़ी की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

Bhagalpur के टीएनबी लॉ कॉलेज का छात्र है आरोपी

बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप Bhagalpur के टीएनबी लॉ कॉलेज के एक छात्र संजीव झा पर लगा है जिसे पुलिस ने देर रात ही हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद Bhagalpur सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी समेत तीन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव 2017 में फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। उसी वर्ष मृतक प्रभु नारायण मंडल ने भी किसी बात पर उसकी पिटाई की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रहा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसी रंजिश में संजीव ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

भाई के साथ खड़ा थे मृतक

मृतक के भाई ने बताया कि रविवार की देर रात भारत पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद दोनों भाई अपने क्वार्टर के बाहर खड़ा हो कर बात कर रहे थे तभी आरोपी संजीव पहुंचा और पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। गोली लगने के बाद आनन फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली मृतक के सीने में लगी है।

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर तंज, कहा- फिर आए हैं Bihar, इस बार झूठा व जुमला नहीं, सही वादा किजिए…

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद Bhagalpur सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी समेत तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई से घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी संजीव को भी देर रात हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार पटना पहुंचे कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, पार्टी कार्यालय में कर रहे हैं बैठक…

Saffrn

Trending News

Dhanbad News: मध्य प्रदेश से आए 56 युवाओं का धनबाद में...

धनबाद: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत आयोजित 'युवा संगम' फ़ेज़-6 प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, मध्य प्रदेश से 56 सदस्यों का...

Dhanbad: गोल्फ ग्राउंड मेले में चल रहा था अवैध खेल! जांच...

Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध रूप से पार्किंग फीस वसूलने की खबरों के बाद धनबाद नगर...

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img