BHAGALPUR में डॉक्टर पर लगा नौकरानी की नाबालिग बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

भागलपुर: BHAGALPUR से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां एक डॉक्टर के ऊपर अपनी नौकरानी की नाबालिग बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना BHAGALPUR के इशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 2 के समीप की है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने ही मालिक के ऊपर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह एक डॉक्टर के घर का काम करती थी लेकिन इधर उसकी बेटी वहां काम करने चली जाती थी, जहां डॉक्टर ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- ARARIA में अलविदा जुमा की नमाज अदा करने बड़ी मस्जिद में जुटी नमाजियों की भारी भीड़

मामले में मृतिका के पिता ने बताया कि बीती शाम उनकी अपनी बेटी से बात हुई थी जिसमें उसने कुछ परेशानी की बात कही थी। शुक्रवार को नाबालिग की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

BHAGALPUR से अजय कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ARARIA

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...