Bhagalpur में दो युवकों ने एक दूसरे को गोली मार की हत्या, ये था कारण…

भागलपुर: भागलपुर में आपसी विवाद में दो युवकों ने एक दूसरे को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना Bhagalpur के नौगछिया पुलिस जिलांतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्मैक का धंधा करते थे और दोनों ने आपसी विवाद में एक दूसरे के उपर गोली चलाई जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक की पहचान करण पोद्दार और शुभम मिश्रा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गुरुवार की रात गांव के काली मंदिर स्थित कुआँ के पास बैठे थे।

इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। एक मृतक शुभम को दो गोली लगी है जबकि करण को तीन गोलियां लगी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात दोनों मृतक काली मंदिर के पास बैठे थे, इस दौरान शुभम के साथ एक अन्य युवक भी था। तभी दोनों के बीच विवाद हुआ और शुभम ने अपने साथी के साथ करण पर गोली चलाई, करण ने भी शुभम को गोली मार दी जबकि तीसरा युवक भागने में सफल रहा। Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

यह भी पढ़ें – Bihar में मृतक राशन लेकर चले जाते हैं यमलोक, डीलर ने कहा ‘हर महीने आते हैं और….’

Bhagalpur अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दी। आनन फानन में लोगों ने दोनों को नौगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 खोखे बरामद किये हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शुभम मिश्रा की मां अस्पताल पहुंची, उसने बताया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उसके बेटे की हत्या कर दी गई जबकि करण का कोई भी परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि करण लंबे समय से स्मैक का धंधा करता था और वह नशे का आदी था जबकि शुभम मिश्रा एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करता था साथ ही वह भी स्मैक का धंधा करता था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Waqf संशोधन विधेयक लागू होने से पहले विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, बिहार के MP ने…

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...