Advertisment

तेजस्वी के सवाल पर नीरज का जवाब, कहा- बिहार में जो भी अच्छे काम हुए उसमें आपके परिवार का योगदान है क्या

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं। उसका जवाब देते हुए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर से ताजपुर तक जो पुल बन रहा है उसमें आपके परिवार का क्या योगदान है। जो गंगा सेतु आपके निर्वाचन क्षेत्र में बन रहा है क्या उसमें आपका योगदान है। मोकामा में जो राजेंद्र सेतु बन रहा है क्या उसमें आपके परिवार का योगदान है। जिस तरह से पटना में ईंट बना क्या उसमें आपका योगदान है।

बिहार में 2 जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी बने हैं क्या उसमें आपका योगदान है – JDU MLC

नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में दो जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी बने हैं क्या उसमें आपका योगदान है। जिस तरह से बिहार में लगातार विकास के बयान बना रही है उसे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बोलने का कोई भी अधिकार नहीं है। वहीं बिहार में बढ़ते हैं अपराध को लेकर नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के द्वारा किए गए पांच पर कहा कि तेजस्वी यादव को तो एफआईआर तक याद नहीं रहता। वह तो अखबारों की कतरन को काट काटकर अपराध की व्याख्या करते हैं।

यह भी देखें :

लालू प्रसाद यादव आप राजनीतिक रूप से नजरबंद है – नीरज कुमार

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव लगातार 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए पर आक्रामक है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कई सवाल किया है। जिसका जवाब देते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि वह सवाल कर सके। मगर लालू यादव आप राजनीतिक रूप से नजरबंद है। आपके पुत्र ने आपकी राजनीतिक गतिविधि को नियंत्रित कर दिया है। केवल आपको यह अधिकार दिया है कि बालू से जुड़ा यदि कोई मामला रहे या फिर कोई धनगर रहे उसके चुनाव प्रचार में जा सकते हैं। लालू आप न्यायपालिका से आयोग्य हैं। पार्टी ने आपको राजनीतिक रूप से आयोग की घोषित कर दिया। ऊपर से आप बीमार है तो ऐसे में आप जो ट्वीट का खेल खेलते हैं। आप जाकर भी लोगों को क्विट-क्विट नहीं कर पाईएगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का PM पर तंज, कहा- फिर आए हैं Bihar, इस बार झूठा व जुमला नहीं, सही वादा कीजिए

महीप राज की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...