भागलपुर में PM ने बिहार को दी कई सौगात, इशारों इशारों में राजद-कांग्रेस पर भी बरसे

भागलपुर: PM नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पहुंचे। हवाई अड्डा मैदान में PM नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर PM नरेंद्र मोदी का स्वागत मखाना का माला और भागलपुर की मशहूर टिकुली कला से निर्मित स्मृति चिह्न दे कर किया गया।

PM के कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गिरिराज सिंह, रामनाथ ठाकुर समेत, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई नेता मौजूद रहे।

एक क्लिक में किसानों के खाते में पहुंच गई राशि

PM नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डा मैदान में आये किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि आज मुझे भागलपुर की धरती से देश के करोड़ों किसानों के खाते में सम्मान निधि में राशि भेजा है। आज मैं देख रहा था यहां पर कुछ लोग अपने मोबाइल देख रहे थे कि पैसा आया कि नहीं आया। उनकी आँखों में चमक दिखाई दे रही थी। आज जो किसान सम्मान निधि दी गई है उसमें बिहार के 75 लाख किसान परिवार हैं। आज किसानों के खाते में सीधे करीब 1600 करोड़ रूपये पहुंच गए हैं।

NDA सरकार ने पुरानी स्थितियों को बदला

PM ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हमारे संविधान के चार मजबूत स्तंभ हैं और ये स्तंभ हैं ये गरीब, किसान, युवा और देश की नारी शक्ति। हमारी सरकार चाहे केंद्र में हो या नीतीश जी के नेतृत्व में चल रही राज्य की सरकार, किसान हमारी प्राथमिकता में है। हमने बीते दस वर्षों में किसानो की बेहतरी के लिए पूरी शक्ति से काम किया है।

हमारे किसानों को अच्छे बीज चाहिए, पर्याप्त और सस्ती खाद चाहिए, सिंचाई की सुविधा चाहिए, पशुओं का बीमारी से बचाव चाहिए और आपदा के समय नुकसान से सुरक्षा चाहिए। पहले इन सभी पहलुओं को लेकर किसान संकट से घिरा रहता था, जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते हैं। NDA सरकार ने इस स्थिति को बदला है।

पहले यूरिया के लिए किसानों को लाठी मिलती थी

PM ने कहा कि बीते वर्षों में हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था, और यूरिया की कालाबाजारी होती थी आज देखिये किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। हमने कोरोना के महासंकट में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी।

सोचिए आज NDA सरकार नहीं होती तो आज भी किसान यूरिया के लिए लाठी खा रहे होते, बरौनी खाद कारखाना शुरू नहीं होती। दुनिया में 3 हजार में मिलने वाली खाद की बोरी हम 300 में दे रहे हैं। बीते दस वर्षों में करीब 12 लाख करोड़ रूपये जो खाद खरीदने के लिए आपके जेब से जाने थे वह बच गए, वह केंद्र सरकार ने बजट में से दिए।

दिल्ली से निकला 1 रुपया तो 100 पैसा पहुँचता है आपके पास

PM ने कहा कि PM किसान सम्मान योजना के शुरू हुए करीब 6 वर्ष हुए और अब तक करीब 3 लाख 70 हजार करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। अभी एक रुपया दिल्ली से निकले तो 100 पैसा सीधे आपके पास पहुँचता है। पहले किसानों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नही मिलता था, छोटे किसानों का हक़ बिचौलिए हड़प जाते थे, लेकिन अभी ये मोदी और नीतीश जी हैं जो किसानों के हक का किसी को नहीं खाने देंगे।

जब कांग्रेस और जंगलराज वाले सरकार में थे तो इनलोगों ने खेती का कुल जितना बजट रखा था उससे कई गुना ज्यादा पैसा तो हम सीधे आप किसानों के बैंक खाते में भेज चुके हैं। यह कामं कोई भ्रष्टाचारी नहीं कर सकता है।

देश में सवा करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं

PM ने कहा कि कांग्रेस या जंगलराज वाले हों इनके लिए आप किसानों की तकलीफ भी कोई मायने नहीं रखती। पहले जब बाढ़ आती थी, सुखा पड़ता था, ओला पड़ता था तो ये लोग किसानों को अपने हाल पर छोड़ देते थे। 2014 में जब आपने NDA को आशीर्वाद दिया तो मैंने कहा ऐसे नहीं चलेगा। NDA सरकार ने PM फसल बीमा योजना बनाई, इस योजना के तहत पौने 2 लाख करोड़ रूपये तक का क्लेम किसानों को आपदा के दौरान मिल चुका है।

जो छोटे किसान हैं उनकी आय को बढ़ाने में NDA सरकार पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। पशुपालन गांव में हमारी बहनों को लखपति दीदी बनाने में भी काम आ रहा है। देश में अब तक करीब सवा करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं, इसमें बिहार की हजारों जीविका दीदियाँ शामिल हैं।

दुनिया में नंबर एक दूध उत्पादक बन चुका है भारत

PM ने कहा कि बीते एक दशक में दुग्ध उत्पादन 14 करोड़ टन से बढ़ कर 24 करोड़ टन हो गया। भारत ने दुनिया के नंबर 1 दूध उत्पादक के रूप में अपनी भूमिका को सशक्त किया है। इसमें बिहार की भी बहुत बड़ी भागीदारी है। आज बिहार में सहकारी दूध संघ प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध खरीदता है इसके कारण हर साल 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक बिहार के पशुपालकों के खाते में पहुंच रहे हैं।

मुझे ख़ुशी है कि डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हमारे ललन सिंह जी बहुत कुशलता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इनके प्रयास से बिहार में दो परियोजनाएं तेजी से पूरी हो रही है। मोतिहारी का सेंटर ऑफ़ एक्स्सलेंस बेहतरीन नस्ल की गायों के विकास में मदद करेगा वहीं दूसरा बरौनी का मिल्क प्लांट है जिससे 3 लाख किसानों को फायदा मिलेगा, नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

मछली उत्पादकों को भी दिया किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा

PM ने कहा कि हमारे नाविक और मछुआरे भाइयो को इन सरकार ने कोई फायदा नहीं दिया। पहली बार हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। मैंने 2013 में कहा था कि मुझे आश्चर्य है कि बिहार में इतना पानी है फिर मछली बाहर से क्यों आ रहा। आज मुझे संतोष है कि बिहार आत्मनिर्भर है। आज बिहार देश के टॉप 5 मछली उत्पादन वाले राज्यों में है। भागलपुर की पहचान तो गंगाजी में रहने वाली डॉल्फिन से भी होती है। नमामि गंगे की भी बहुत बड़ी सफलता है।

मैं वर्ष के 300 दिन खाता हूं मखाना

PM ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का ख़ुशी निर्यात काफी बढ़ा है। इससे किसानों को उनकी उपज की अधिक कीमत मिल रही है। कई उत्पाद ऐसे हैं जिसका पहली बार निर्यात शुरू हो रहा है। अब बारी बिहार के मखाना की है। मखाना आज देश के शहरो में नाश्ते का प्रमुख अंग है। मैं भी 365 दिनों में 300 दिन मखाना जरुर खाता हूं। यह सुपर फ़ूड है जिसे दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है इसलिए इस वर्ष बजट में मखाना किसानो के लिए मखाना बोर्ड बनाने का एलान किया गया है। यह मखाना बोर्ड मखाना उत्पादन, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग में बिहार के किसानों की मदद करेगा।

पूर्वी भारत में बिहार होगा फ़ूड प्रोसेसिंग उद्योग का केंद्र

PM ने कहा कि बजट में बिहार के किसानों और नौजवानों के लिए एक और बड़ी घोषणा की गई। पूर्वी भारत में फ़ूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए बिहार एक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां फ़ूड टेक्नोलॉजी और इंटरप्रेनरशिप की स्थापना की जाएगी। तीन सेंटर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी जो भागलपुर, मुंगेर और बक्सर में होगा। किसान हित में निर्णय लेने में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे। आज भारत कपडे का भी बहुत निर्यातक बन रहा है। देश में कपडा उद्योग को बल देने के लिए कई कदम लिए जा रहे।

दुनिया भर में पहुंचेगे भागलपुरी सिल्क

PM ने कहा कि भागलपुर को तो कहा जाता है यहां पेड़ भी सोना उगलते हैं। भागलपुर सिल्क, टसर सिल्क हिंदुस्तान में मशहूर है। दुनिया के दूसरे देशों में भी टसर सिल्क की डिमांड बढ़ रही है। केंद्र सरकार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फैब्रिक से सबंधित कई यूनिट निर्माण पर जोर दे रही है। इससे भागलपुर के बुनकर को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और उनके उत्पाद दुनिया के कोने कोने में पहुंच पाएंगे।

कई पुल बनाई जा रही

PM ने कहा कि बिहार की एक और समस्या का समाधान केंद्र सरकार कर रही है। नदियों पर पर्याप्त पुल नहीं होने के कारण अनेक समस्याएँ होती है। आपको आने जाने में दिक्कत न हो इसके लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं, कई पुल बनवा रहे हैं। यहां गंगा जी पर 4 लेन पुल निर्माण का काम चल रहा है। बिहार में बाढ़ से भी बहुत नुकसान होता है, इसके लिए भी हमारी सरकार ने हजारों करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट स्वीकृत किये हैं।

इस बजट में पश्चिमी कोशी, ERM परियोजना में मदद देने की घोषणा की गई। इस परियोजना से मिथिलांचल क्षेत्र में 50 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचाई के दायरे में आएगी। NDA सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई काम कर रही है।

दुनिया के हर रसोई में होना चाहिए भारत के किसानों का उत्पाद

PM ने कहा कि दलहन और तिलहन में हम आत्मनिर्भर हों यहां ज्यादा से ज्यादा फ़ूड प्रोसेसिंग उद्योग लगे और हमारे किसानों के उत्पाद दुनिया भर में पहुंचे इसके लिए सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही है। मेरा सपना है कि दुनिया की हर रसोई में भारत के किसान का उगाया कोई न कोई उत्पाद होना ही चाहिए। इस वर्ष के बजट ने भी इसी विजन को आगे बढ़ाया है। इस बजट में पीएम धन धान्य योजन की घोषणा की गई है जिसके तहत 100 जिलों को चिह्नित क्या जायेगा जहां कम फसल उत्पादन होता है वहां खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। दलहन उत्पादन के लिए काम किया जायेगा। दालों की एमएसपी पर खरीद बढ़ाया जायेगा।

दस हजार FPO बनाने का लक्ष्य पूरा

PM ने कहा कि एक और वजह से आज का दिन खास है, सरकार ने देश में दस हजार FPO बनाने का ल्स्ख्य रखा था देश ने आज इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। आज बिहार की भूमि दस हजार FPO निर्माण की साक्षी बन रही है। मक्का, केला और धान की खेती पर विकास कार्य करने वाले FPO खगड़िया में रजिस्टर हुआ है। आज देश के 30 लाख किसान FPO से जुड़े हैं। इसमें करीब 40 प्रतिशत हमारी बहनें हैं। यह आज कृषि क्षेत्र में हजारों करोड़ रूपये का कारोबार कर रहे हैं। मैं सभी सदस्यों को बधाई देता हूं। NDA सरकार बिहार के औद्योगिक विकास पर भी बल दे रही है।

पूर्वोदय से ही संभव है भारत का उदय

PM ने कहा कि बिहार सरकार भागलपुर में जो बड़ी बिजली कारखना लगा रही है उसके लिए कोयले की आपूर्ति की जाएगी और उसके लिए भारत सरकार ने कोयला सप्लाई की स्वीकृति दे दी है। इससे भी रोजगार के अवसर होंगे। पूर्वोदय से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। बिहार भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। कांग्रेस और राजद के लंबे कुशासन ने बिहार को बर्बाद और बदनाम किया। अब विकसित भारत में बिहार का वही स्थान होगा जो प्राचीन समृद्ध भारत में पाटलिपुत्र का था। हम सब प्रयास कर रहे हैं।

भागलपुर में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

PM ने कहा कि मुंगेर से भागलपुर होते हुए मिर्जा चौकी तक नया हाईवे बनाने का काम शुरू हो रहा है। कई सड़कें बनाई जा रही है। भारत सरकार ने विक्रमशिला से कटारिया तक नई रेल लाइन को स्वीकृति दी है। हमारा भागलपुर सांस्कृतिक और एतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। यह वैश्विक ज्ञान का केंद्र होता था। हम नालंदा विश्वविद्यालय को आधुनिक भारत से जोड़ने का काम कर रहे हैं। अब विक्रमशिला में सेंट्रल विश्वविद्यालय बनाई जा रही है। मैं बिहार सरकार की टीम को बधाई देता हूं।

विपक्ष को हमारे धरोहर से नफरत

PM ने कहा कि NDA सरकार भारत के गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए काम कर रही है। जंगलराज वाले को हमारी धरोहर से हमारी आस्था से नफरत है। इस समय प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। यह भारत की आस्था का, एकता और समरसता का सबसे बड़ा महोत्सव है। पूरे यूरोप की जितनी जनसंख्या है उससे भी अधिक लोग अब तक एकता के इस महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को ही गाली दे रहे हैं। भद्दी भद्दी बातें कर रहे हैं। राम मंदिर से चिढने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों को बिहार कभी माफ़ नहीं करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PM पहुंचे भागलपुर, किसानों के साथ ही राज्य को दी कई सौगात, सीएम नीतीश ने कहा…

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Monsoon Update: समय से पहले पहुंचा मॉनसून, 12 जिलों में...

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की एंट्री हो गई है। 12 जिलों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

Dhanbad News: मध्य प्रदेश से आए 56 युवाओं का धनबाद में...

धनबाद: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत आयोजित 'युवा संगम' फ़ेज़-6 प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, मध्य प्रदेश से 56 सदस्यों का...

Dhanbad: गोल्फ ग्राउंड मेले में चल रहा था अवैध खेल! जांच...

Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध रूप से पार्किंग फीस वसूलने की खबरों के बाद धनबाद नगर...

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img