अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान स्वर्ण व्यापारी की गोली मारकर किया घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान स्वर्ण व्यवसाय को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही साथ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाय से नगद रुपया और सोने की जेवरात की लूट कर मौके से फरार हो गया। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यवसाय को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी के पास की है। घायल स्वर्ण व्यवसाय की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी काली स्थान पास के रहने वाले विपिन ठाकुर का पुत्र दीपक ठाकुर के रूप में की गई है।

व्यापारी का हेमरा चौक पर सोना चांदी का दुकान है

इस घटना के संबंध में घायल दीपक ठाकुर ने बताया है कि हेमरा चौक पर सोना चांदी का दुकान है। और सोमवार की रात सोना चांदी का दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे तभी पानगची के पास तीन की संख्या में अपराधी आया और हथियार निकाल कर लूटपाट करने लगा। उन्होंने बताया है कि लूटपाट करने के दौरान ही अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। और मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर अपराधियों ने 50 हज़ार नगद और सोने की जेवरात एवं दुकान का चाबी सहित कीमती कागजात लौटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

स्वर्ण व्यापारी का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती

हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर घायल अवस्था में स्वर्ण व्यवसाय को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल जिस तरीके से अपराधीयों के द्वारा स्वर्ण व्यवसाय के साथ लूटपाट करने के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अपराधियों के बीच पुलिस का कब खत्म हो चुका है।

यह भी देखें :

छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने की फायरिंग

बेगूसराय में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने की फायरिंग। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर फायरिंग की घटना की घटना को अंजाम दे रहा है। हालांकि लोगों ने अपना साहस के परिचय देते हुए खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला लाखों थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। आरोपी युवक की पहचान वार्ड नंबर-45 के रहने वाले मनोहर पासवान का पुत्र रॉकी कुमार की गई है।

Begusarai Firing 22Scope News
छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने की फायरिंग

लड़की के साथ छेड़खानी करने का किया प्रयास

बताया जा रहा है कि एक युवक के द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। जब छेड़खानी का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर मनचले के द्वारा ताबड़तोड़ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हालांकि लोगों ने आरोप है कि मनचले युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को हवाले कर दी। यह वीडियो आप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहा है। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस केंद्र बेगूसराय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...