Palamu: बाल सुधार गृह में हुई दोस्ती, बाहर निकले तो गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने लगे

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने गैंग बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से लूट कांड में उपयोग की गई 7.65 एएम की दो देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक मिसफायर गोली, ब्लू रंग का अपाची बाइक, टीवीएस मोटरसाइकिल, 5 एंड्राइड फोन, एक आईफोन सहित 6330 रुपये बरामद किए गए है।

Palamu: अपराधियों की बाल सुधार गृह में हुई थी दोस्ती

अपने कार्यालय का कक्ष में इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने बताया कि सदर थाना के पोखराहा गांव निवासी 20 वर्षीय नीरज राम, हैदरनगर थाना के मोकहर कला का अंकु कुमार सिंह, चैनपुर थाना के सेमाटांड निवासी 18 वर्षीय विशाल चंद्रवंशी, पाटन थाना के करर कला निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ सरोज कुमार, पाटन थाना के सिक्की कला निवासी राजन कुमार पासवान पहले बाल सुधार गृह में रहते थे। पांचों की दोस्ती बाल सुधार गृह में ही हुई थी। वहां से निकलने के बाद पांचों ने मिलकर एक गैंग बनाया और कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

Palamu: दो रेकी करते थे और तीन घटना को अंजाम

उन्होंने कहा कि इसमें दो, पुलिस व संबंधित लूट की जगह की रेकी करते थे, जबकि तीन, घटना को अंजाम देने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि नीरज के विरुद्ध सदर थाना में 17 फरवरी 22, अंकु कुमार सिंह पर हैदरनगर थाना में 9 जून 22 व हुसैनाबाद थाना में 8 जून 22 को आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया था। विशाल चंद्रवंशी के विरुद्ध चैनपुर थाना में 11 मई 21 व 28 मार्च 24 को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए थे।

Palamu: हथियार के बाल पर बाइक लूटी थी

राजन कुमार पासवान के विरुद्ध सतबरवा थाना में 17 अगस्त 23 व सूरज कुमार उर्फ सरोज कुमार के विरुद्ध पाटन थाने में 2 फरवरी 23 को विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हैदर नगर थाना व मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति मुंह बांधकर हथियार के बल पर हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक रोड, हैदरनगर बाजार से सद्दाम हुसैन के सीएसपी से एक आईफोन मोबाइल व मोहम्मदगंज थाना के कादल के समीप रास्ते में जा रहे एक व्यक्ति को हथियार का भय दिखाकर टीवीएस कंपनी का बाइक को लूटा था। इस संबंध में हैदरनगर थाना में कांड संख्या 13/2025 व मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 19/2025 पंजीकृत किया गया था।

Palamu: हथियार के साथ गिरफ्तार

कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। 24 फरवरी को संध्या में गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रेलवे टनल के पास भीम चूल्हा के विपरीत 5 अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही संबंधित जगह पर छापेमारी की गई। इसमें उक्त पांचों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। कई कांडों में लूट किए गए मोबाइल फोन व बाइक समेत आग्नेआस्त्रों की बरामदगी की गई है।

विनोद सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Delimitation: परिसीमन पर झारखंड में सियासी हलचल, नेताओं ने दी...

Jharkhand Delimitation: झारखंड में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन (delimitation) के संभावित असर पर चर्चा करने के लिए रविवार को राजधानी रांची...

Jamshedpur Double Down Club Fight: कथित छेड़खानी के विरोध में क्लब...

Jamshedpur Double Down Club Fight: बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में देर रात डांस पार्टी के दौरान छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो गुटों के...

CPP Portal Data: रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने लॉन्च किया...

CPP Portal Data: रांची के मशहूर JVM श्यामली स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र सार्थक सिद्धांत एक बार फिर अपनी तकनीकी पहल के लिए...