रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, दस गंभीर रुप से घायल

Ranchi- डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में दस बाल कैदियों के घायल होने की खबर है. गंभीर रुप से  बाल कैदियों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. जबकि सामान्य रुप से घायल बाल कैदियों का इलाज बाल सुधार गृह में ही किया जा रहा है. कई थानों की पुलिस बाल सुधार गृह पहुंच कर मामले आक्रोशित परिजनों को शांत करवाने और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि बाल कैदियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, बात इतनी बढ़ गयी कि बाल कैदियों के दो गुट आपस में भीड़ गए, इसके बाद लाठी, डंडा, चाकू और ब्लेड चलने की शुरुआत हो गयी और 10 बाल कैदी इसमें घायल हो गए. बाल सुधार के अन्दर हुई इस मारपीट के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है. जानकारी के अनुसार कुछ कैदी अपने नियम कानून को चलाते है. जिस वजह से ही काफी दिनों से दूसरा गिरोह उनके इस फरमान को मानने से इंकार कर रहा था.  जिसे लेकर ये विवाद आज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया.  जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई.

 

रिपोर्ट- प्रतीक 

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...