बजट सत्र से पहले Bihar में कैबिनेट विस्तार की संभावना

पटना : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र से पहले नीतीश कैबिनेट में विस्तार हो सकता है। कल यानी मंगवलार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी कह दी थी। आज यानी बुधवार को बिहार कैबिनेट में विस्तार होगा या नहीं क्लियर हो जाएगा। बता दें कि अभी कैबिनेट में कुल 30 मंत्री हैं। जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। बिहार विधानसभा की संरचना को देखते हुए कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। जिसमें छह नए मंत्री शपथ लेंगे। आज से कल तक अधिसूचना जारी हो सकती है।

BJP से 3 और JDU कोटे से 2 बन सकते हैं नए मंत्री

बिहार में विधानमंडल के बजट सत्र के पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना है। यहां 28 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है। उससे पहले कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात में इस पर सहमति बनी है। कुल पांच मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह कैबिनेट में दूसरे चेहरे को जगह मिल सकती है। बीजेपी कोटे से तीन और जदयू कोटे से दो नए मंत्री बन सकते हैं। इधर, बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े आज दिल्ली रवाना होने वाले हैं। माना जा रहा है कि स्थानीय नेतृत्व की तरफ से संभावित मंत्रियों की जो लिस्ट दी जाएगी, उस पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलेगी। उसके बाद ही कैबिनेट विस्तार होगा।

यह भी देखें :

CM नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री से सम्राट चौधरी की बातचीत हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत चल रही है। बिहार विधानसभा सबसे पहले कैबिनेट विस्तार की पूरी संभावना है। बताया जा रहा है कि आज ही शाम में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। शाम चार बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। अभी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक चल रही है।

CM Awas 22Scope News
CM नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी

आज शाम 4 बजे हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

आज शाम चार बजे मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले जाति समीकरण को देखते हुए बिहार सरकार ने सात खाली पड़े मंत्रियों के पद को भरने का फैसला लिया। राज भवन में तैयारियां शुरू हो गई है। कैबिनेट सचिव एएस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे औप राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर सारी जानकारियां दी।

Governor 22Scope News
आज शाम 4 बजे हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

7 नाम हुए कंफर्म

1. संजय सरावगी
2. मोतीलाल प्रसाद
3. कविता पासवान
4. जीवेश मिश्रा
5. विजय कुमार मंडल
6. कृष्ण कुमार मंटू पटेल
7. राजू सिंह

यह भी पढ़े : बिहार Cabinet की बैठक में 146 एजेंडों पर लगी मुहर, प्रगति यात्रा में की घोषणा में…

विवेक रंजन और महीप राज की रिपोर्ट

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...