BJP ऑफिस पहुंचे पटना के DM व SSP, सम्राट कैबिनेट के विस्तार में आएंगे मोदी व शाह

पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन की जबरदस्त जीत के बाद बिहार में सात मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी ने बड़ा बयान दिया है।

7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा – BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

बीजपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सात मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसे पार्टी बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रही है। संजय सरावगी ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

Patna DM 1 22Scope News

पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है – सरावगी

संजय सरावगी ने कहा कि इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी ने एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक झंडा बैनर लगाने का निर्णय लिया गया है। पटना महानगर इकाई और शहर के सभी विधायक को इस काम में लगाया गया है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन की संभावनाओं के बीच सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

Patna DM 2 22Scope News

पटना के DM और SSP ने BJP कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

इसी सिलसिले में पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रमों और कार्यालय में होने वाली बैठक की तैयारियों पर चर्चा की। सुरक्षा के मद्देनजर भाजपा कार्यालय और उसके आसपास कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।

Patna DM 22Scope News

कैबिनेट विस्तार में नए चेहरों को मौका

कैबिनेट विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा था और अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार के जरिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर आधुनिक सुविधाओं के साथ मंच तैयार किया जा रहा है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में निरीक्षण करने पहुंचे DM

पटना के गांधी मैदान में आगामी सात मई को मंत्रिमंडल विस्तार होना है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री भी शामिल होने पहुंचेंगे। हाल में ही हुई तेज बारिश से पटना के गांधी मैदान में जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको लेकर पटना नगर निगम जलजमाव को हटाने के लिए जोर-शोर से लगा हुआ है। पानी हटाने वाली लगभग 50 मशीन पूरे पटना के गांधी मैदान से जलजमाव को हटा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी तेज आंधी बारिश जैसी स्थिति आती है तो इसको लेकर भी पटना नगर निगम पूरी तरह तैयार है। वहीं पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

Patna DM 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : 6 को कैबिनेट विस्तार, 7 मई को होगा शपथ ग्रहण, PM सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...