कोर्ट के समीप केस सुलह करने आए झारखंड निवासी युवक की पिटाई

आरा : आरा शहर के नवादा एवं टाउन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में कोर्ट के समीप बुधवार की दोपहर केस सुलह करने आए झारखंड निवासी युवक की पिटाई कर दी गई। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक झारखंड के रांची जिला के नामकुम थाना क्षेत्र के भुजिया टोली यादव चौक निवासी सेठ राय का 18 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है एवं वह रांची स्थित है प्लांट में काम करता है। इधर, साहिल कुमार ने बताया कि उसका दोस्त अजय कुमार आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव में रहता है।

झगड़े के विवाद को लेकर एक पक्ष के युवक की जमकर पिटाई

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए झगड़े के विवाद को लेकर एक पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी सत्य नारायण सिंह का 34 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह है।

Bhojpur Pitai 1 22Scope News
झगड़े के विवाद को लेकर एक पक्ष के युवक की जमकर पिटाई

यह भी देखें :

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते बुधवार की शाम भकुरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा लोगो द्वारा एक पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया।

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि : Bihar के अलग-अलग जिलों के शिवालय में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...