पिस्टल लहराने वाला मानसिक पीड़ित युवक का एनकाउंटर, दारोगा पर तान रखा था बंदूक

आरा : बिहार के भोजपुर में पुलिस के सामने पिस्टल लहराने वाले मानसिक पीड़ित युवक को पुलिस ने गोली मारी है। पैर में गोली लगने के कारण युवक जख्मी हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक बीते दिन मंगलवार से ही पिस्टल लेकर घूम रहा था। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है।

गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया

आपको बता दें कि गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के वजह से पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस छावनी में अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई गई और पुलिस पदाधिकारी के निगरानी में आरा से पटना रेफर किया गया है।

Ara Police 1 22Scope News

पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले मानसिक रूप से परेशान युवक व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले मानसिक रूप से परेशान युवक एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मानसिक रूप से परेशान युवक को गोली लग गई। जख्मी को दोनों पैरों में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। मुठभेड़ में भोजपुर पुलिस एवं पटना एसटीएफ की टीम शामिल थी।

Ara Police 2 22Scope News

जख्मी बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी का पुत्र भरत तिवारी है

जानकारी के अनुसार, जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र भरत तिवारी है। उधर, घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा एवं शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Ara Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मनतोरनी देवी हत्याकांड का खुलासा, रील से शुरू हुआ विवाद, अवैध संबंध व वायरल Video बना हत्या की वजह

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...

GATE 2027 Registration: आज से शुरू, IIT Madras करेगा परीक्षा; जानें...

 GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और...