आरा, नवादा और गोपालगंज में गाजे बाजे के साथ निकाली गई भोलेनाथ की भव्य शिव बारात

भोजपुर/नवादा/गोपालगंज : महाशिवरात्रि के अवसर पर आज भोजपुर जिला मुख्यालय, नवाद जिले और गोपालगंज जिले में शिव भक्तों ने भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली। बता दें कि बड़ी धूमधाम से आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो देवों के देव महादेव की पूजा को समर्पित है। यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस तिथि पर महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। पूरे देश सहित बिहार में आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर शिवालय में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी पटना के शिवालय में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सीएम नीतीश कुमार भी देश और प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री व बीजेपी के नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह

आपको बता दें कि शिव बारातियों में स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बारातियों में महिला, पुरुष, बच्चे, युवक और युवतियां सभी वर्ग और समूह के लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान भोजपुर में माहौल शिव भक्तों के हर-हर महादेव की गूंज से भक्तिमय हो गया है। भारी संख्या में लोग ढोल नगाड़े के साथ शिव बारात में शामिल हुए हैं।

यह भी देखें :

महाशिवरात्रि पर गाजे बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की निकाली गई शिव बारात

नवादा महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के साहेब कोठी से भगवान महादेव की बारात निकाली गई।महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा-भक्ति व धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शहर के साहेब कोठी से ढोल-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली गई। बारात में शामिल महिलाएं भक्ति गीतों पर नाचते दिखे। लोग एक-दूसरे को अबीर लगाकर शिव-पार्वती विवाह उत्सव में झूमते रहे। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बारात शोभिया मंदिर पहुंचा। जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया।

Nawada Shiv Barat 22Scope News
महाशिवरात्रि पर गाजे बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की निकाली गई शिव बारात

शिवरात्रि को लेकर पर निकाली गई भव्य शिव बारात, हजारों की संख्या में जुटे महिला और पुरुष

गोपालगंज शहर के पुलिस लाइन से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। जो पूरे शहर में भ्रमण करती हुई पुनः पुलिस लाइन में पहुंची। जहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस शिव बारात में हाथी, घोड़े, बैंड बाजा और रथ पर सवार भगवान शिव पार्वती और राम सीता की झांकी लोगों का मन मोह रही थी। इस दौरान भगवा झंडा और भगवा पगड़ी बांधे हजारों लोग जब सड़क पर उतरे तो पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। कलाकारों ने भगवान शिव और उनके गणों के रूप में वेशभूषा बनाकर एक से एक नृत्य और झांकी प्रस्तुत किया।

Gopalganj Shiv Barat 22Scope News
शिवरात्रि को लेकर पर निकाली गई भव्य शिव बारात, हजारों की संख्या में जुटे महिला और पुरुष

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गिरी, जिला परिषद के सदस्य ओमप्रकाश सिंह और लाइन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवान और क्षेत्र की हजारों जनता पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस शिव बारात में मौजूद रही। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस लाइन में स्थापित भगवान शिव की मंदिर में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा आराधना करने के उपरांत भगवान शिव की बारात निकाली जाती है। जिसमें पुलिस प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे धूमधाम से किया गया। जिसमें काफी उत्साह और उमंग और आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के बारात में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि : Bihar के अलग-अलग जिलों के शिवालय में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

नेहा गुप्ता, अनिल कुमार और शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने थामा BJP का हाथ, मुख्यालय...

दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बड़ा धमाका किया है। वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) को अलविदा कहते हुए...

झारखंड शराब घोटाले पर गरमाई राजनीति, Babulal Marandi ने राज्यपाल को...

Jharkhand: झारखंड शराब घोटाले पर राजनीति गरमा गई है। अब नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने ACB की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। चार्जशीट में...

झारखंड से अब इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना होगा बेहद आसान,...

Jharkhand: झारखंड के ट्रैवललवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर Train से यात्रा करने वालों के लिए बेहद रोमांचक खबर है।...

नालंदा शीतला मंदिर हादसा : PM, CM व सम्राट सहित कई...

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार...

भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी...

भागलपुर : भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 70 हजार रुपए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img