विजय मंडल के Cabinet में शामिल होने से सिमांचल में विकास की गति होगी तेज, पहले रह चुके हैं राज्य मंत्री

अररिया: अररिया के सिकटी विधानसभा के भाजपा विधायक विजय मंडल को नीतीश Cabinet में शामिल किया गया है। विजय मंडल के नीतीश कैबिनेट में शामिल होने के बाद अब सिकटी विधानसभा समेत जिले के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की मानें उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने सिमांचल की कई समस्याओं के समाधान के साथ ही सिमांचल के क्षेत्र में विकास की गति भी तेज होगी।

PM खायेंगे 350 दिन ‘बिहारी भूंजा’, मखाना पर पीएम के बयान पर राजद सुप्रीमो ने कहा ‘मधुबनी पेंटिंग्स और…’

पांच बार बन चुके हैं विधायक और राज्य मंत्री

विजय मंडल पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले उन्हें नीतीश Cabinet में जगह दी गई है। माना जा रहा है कि नीतीश Cabinet में विजय मंडल को जगह दे कर ओबीसी वोट को साधने की कोशिश की गई है। वे पहले राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 1995 में अररिया विधानसभा सीट से आनंद मोहन की पार्टी बिहार पीपुल्स पार्टी से चुनाव लड़ कर विधायक बने थे। उस वक्त वे अकेले थे जिसने आनंद मोहन की पार्टी से जीत दर्ज की थी।

नीतीश Cabinet में शामिल हुए 7 नए मंत्री, दो ने मैथिली में ली शपथ

विधायक बनने के बाद शामिल हुए थे राजद में

पहली बार विधायक बनने के बाद विजय मंडल राजद में शामिल हो गये थे। राजद में शामिल होने के बाद 2000 के चुनाव में उनका टिकट राजद ने काट दिया जिसके बाद वे निर्दलीय मैदान में उतरे और दुबारा जीत हासिल की। दुबारा विधायक बनने के बाद राजद ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया। इसके बाद वे लोजपा से भी विधायक का चुनाव लड़े और जीत दर्ज की फिर वे भाजपा में शामिल हो गये और 2015 तथा 2020 के चुनाव में भाजपा की टिकट पर विधायक बने।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मासूम के Kidnapping और हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...