Gopalganj में धूमधाम से निकाली गई शिव बारात, झूमते रहे श्रद्धालु

गोपालगंज: Gopalganj शहर के पुलिस लाइन से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। झांकी पूरे शहर में भ्रमण कर पुनः पुलिस लाइन पहुंची जहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव बारात में हाथी, घोड़े, बैंड बाजा और रथ पर सवार भगवान शिव पार्वती और राम सीता की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान भगवा झंडा और भगवा पग़ड़ी बांधे हजारों लोग जब सड़क पर उतरे तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

Gopalganj पुलिस लाइन किया गया आयोजन

कलाकारों ने भगवान शिव और उनके गणों के रूप में वेशभूषा बनाकर एक से एक नृत्य और झांकी प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गिरी, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह और लाइन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवान और क्षेत्र के लोग पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस शिव बारात में मौजूद रहे।

Gopalganj में धूमधाम से निकाली गई शिव बारात, झूमते रहे श्रद्धालु

बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर Gopalganj पुलिस लाइन में स्थापित भगवान शिव की मंदिर में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा आराधना करने के उपरांत भगवान शिव की बारात निकाली जाती है जिसमें पुलिस प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह आयोजन पूरे धूमधाम से किया गया जिसमें काफी उत्साह और उमंग तथा आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के बारात में हिस्सा लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में एक और खेल विश्वकप का आयोजन, CM ने शुभंकर और लोगो का किया अनावरण

गोपालगंज से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...