Bihar में एक और खेल विश्वकप का आयोजन, CM ने शुभंकर और लोगो का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने Bihar में आयोजित होने वाले सेपक टाकरा वर्ल्ड कप-2025 के ‘लोगो’ एवं ‘शुभंकर’ का किया अनावरण। 38वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में Bihar में आयोजित होने वाले सेपक टाकरा वर्ल्ड कप-2025 के लोगो एवं शुभंकर का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने ‘शुभंकर’ एवं ‘लोगो’ का अनावरण आधुनिक थ्री डी होलोग्राम प्रोजेक्टर के माध्यम से किया, जो Bihar में पहली बार हुआ है। सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का ‘लोगो’ बिहार की संस्कृति, खेल भावना और भविष्य की ऊर्जा को एक साथ समेटे हुए है। इस खेल का ‘शुभंकर’ बिहार की ताकत और गौरव का प्रतीक है।

Bihar पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 20 से 25 मार्च 2025 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित किया जाएगा जिसमें 25 से अधिक देशों के खिलाडी अपनी ताकत, कौशल और जुनून का प्रदर्शन करेंगे। ज्ञातव्य है कि सेपक टाकरा खेल मलेशिया का राष्ट्रीय खेल है।

Bihar Cabinet विस्तार: बिहार में जाति के सहारे जमात जुटाने की है एनडीए की कोशिश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 38वां राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किया गया था जिसमें Bihar ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक तथा 5 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए जो राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Bihar के खिलाड़ियों ने लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक और तीरंदाजी, वुशू, तलवारबाजी, लॉन बॉल्स, योगा एवं रग्बी में रजत पदक तथा वुशू, लॉन बॉल्स, तलवारबाजी एवं मॉर्डन पेंटाथलॉन में कांस्य पदक जीता।

कार्यक्रम के दौरान सेपक टाकरा गेम्स एवं खेलो इंडिया यूथ पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर ने हरित पौधा तथा इंडियन सेपक टाकरा फेडरेशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया ने प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

नीतीश Cabinet में शामिल हुए 7 नए मंत्री, दो ने मैथिली में ली शपथ

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, इंडियन सेपक टाकरा फेडरेशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया, इंडियन सेपक टाकरा फेडरेशन के उपाध्यक्ष विपिन कामदार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राज्य की इन भूमियों को BIADA देगी नए उद्योग को, नई एग्जिट नीति के तहत लिया गया निर्णय
Saffrn

Trending News

Dhanbad News: मध्य प्रदेश से आए 56 युवाओं का धनबाद में...

धनबाद: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत आयोजित 'युवा संगम' फ़ेज़-6 प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, मध्य प्रदेश से 56 सदस्यों का...

Dhanbad: गोल्फ ग्राउंड मेले में चल रहा था अवैध खेल! जांच...

Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध रूप से पार्किंग फीस वसूलने की खबरों के बाद धनबाद नगर...

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img