झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल का गठन, सीएम हेमंत सोरेन होंगे अध्यक्ष, चांपई सोरेन और बाबूलाल मरांडी को भी जगह

रांची. झारखंड की हेमंत सरकार ने झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) का गठन कर दिया है। सीएम हेमंत सोरेन इसके अध्यक्ष होंगे, जबिक अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के इसके उपाध्यक्ष होंगे। इसमें कुल 19 सदस्य बनाए गए है, जिनमें जेएमएम से 11, कांग्रेस से चार, बीजेपी से दो और दो सदस्य का मनोनित किया गया है।

झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल का गठन

बता दें कि झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल को आदिवासियों की मिनी असेंबली कहा जाता है। यह राज्य में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और उनसे संबंधित विषयों पर निर्णय लेती है। नई नियमावली के तहत पहली बार इसका गठन हुआ है। इसके पूर्व टीएसी के गठन के लिए राज्यपाल की अनुशंसा आवश्यक थी। इसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी स्थान दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चांपई सोरेन भी को भी सदस्य बनाया गया है।

नवगठित ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल में अध्यक्ष और सदस्य

हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, पदेन अध्यक्ष
चमरा लिंडा, विभागीय मंत्री, पदेन उपाध्यक्ष
स्टीफन मरांडी, विधायक, सदस्य
आलोक कुमार सोरेन, विधायक, सदस्य
लुइस मरांडी, विधायक, सदस्य
संजीव सरदार, विधायक, सदस्य
चांपई सोरेन, विधायक, सदस्य
सोनाराम सिंकू, विधायक, सदस्य
जगत मांझी, विधायक, सदस्य
दशरथ गगराई, विधायक, सदस्य
सुदीप गुड़िया, विधायक, सदस्य
राम सूर्य मुंडा, विधायक, सदस्य
राजेश कच्छप, विधायक, सदस्य
जिगा सुसारन होरो, विधायक, सदस्य
नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक, सदस्य
रामचंद्र सिंह, विधायक, सदस्य
बाबूलाल मरांडी, विधायक, सदस्य
जोसाई मार्डी, मनोनीत सदस्य, भुटका, पोटका, पूर्वी सिंहभूम
नारायण उरांव, मनोनीत सदस्य, रोल गांव, रांची

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...