झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंडी की आहट

रांची:  झारखंड में मौसम हर दिन बदल रहा है। वर्तमान में सुबह और शाम के समय ठंडी का अहसास बना हुआ है, वहीं दिन में धूप खिलने पर गर्मी का एहसास भी हो रहा है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण लोग दिन और रात के तापमान में फर्क महसूस कर रहे हैं, जिससे तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर आम जीवन पर पड़ रहा है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...