झारखंड में मौसम साफ: ठंड से मिलेगी राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Ranchi: राज्य के लोगों को अब ठंड से मिलेगी राहत । मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

ठंड से मिलेगी राहत – आज साफ रहेगा मौसमः

गणतंत्र दिवस के दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 और 30 जनवरी को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं, हालांकि इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक महीने के अंत तक रांची का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हाल के दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जो एक दिन में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

सबसे अधिक ठंड गुमला में दर्जः

राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में अंतर देखा गया। सबसे अधिक ठंड गुमला में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, खूंटी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में इस बदलाव से आम लोगों के साथ-साथ किसानों और यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...