Advertisment

मुंबई में ठंड का मौसम खत्म होने से पहले हीट वेव और लू का अलर्ट

डिजिटल डेस्क : मुंबई में ठंड का मौसम खत्म होने से पहले हीट वेव और लू का अलर्ट। मुंबई को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने हैरतअंगेज अलर्ट जारी किया है। इसे सुनकर हर कोई चौंक रहा एवं अचंभित हो रहा है।

जलवायु परिवर्तन का असर कहें या कुछ और लेकिन सच यही है कि देश में ठंड का मौसम पूरी तरह खत्म होने से पहले देश की आर्थिक महानगरी के नाम से मशहूर मुंबई को लेकर हीट वेव और लू का अलर्ट जारी हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा विश्लेषणातमक रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में फरवरी महीने के आखिरी में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में  भारतीय मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी को महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में हीटवेव यानि लू का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में लू लेकर जारी अलर्ट जानें…

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फरवरी खत्म होने से पहले ही उमस वाली गर्मी के साथ ही लू के थपेड़ों की सूचना सचमुच चौंकाने वाली है। मुंबईकर और मुंबई को जानने वाले भी भारतीय मौसम के अलर्ट को जानने के बाद अचंभित हैं।

लू के अलर्ट की सांकेतिक फोटो
लू के अलर्ट की सांकेतिक फोटो

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में अगले 2 दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा रहेगा और लू चलने की आशंका है।

हीटवेव की स्थिति तब बनती है जब तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक हो जाता है। कोकण क्षेत्र में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती है। जबकि रत्नागिरी और अलीबाग जैसे समुद्री इलाकों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

मुंबई में लू का अलर्ट
मुंबई में लू का अलर्ट

मुंबई वालों के मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी…

मौसम संबंधी चौंकाने वाली जानकारी से मुंबई वालों को अलर्ट करते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कुछ सलाह भी दी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

खासकर दोपहर के बीच धूप में जाने से बचने को कहा गया है। जरूरी होने पर बाहर निकलते समय छाता, टोपी या कपड़े से सिर ढकने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

गर्मी का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में ज्यादा पानी पीने, ताजे फल और जूस का सेवन करने और धूप में ज्यादा देर रहने से बचने की सलाह दी गई है।

 हीटवेव की सांकेतिक फोटो
हीटवेव की सांकेतिक फोटो

यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से दिखना शुरू होगा।

ऐसे में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलने से हल्की ठंड बढ़ सकती है। राज्य में रात के वक्त ठंड में इजाफा हुआ है। विभाग के मुताबिक राज्य में 27 फरवरी और 28 फरवरी को बारिश होने की उम्मीद है।

ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड थोड़ी और बढ़ सकती है। वहीं 2 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा। राज्य में दिन के समय तेज धूप और रात में हल्की ठंड हो रही है।

बिहार के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी और 1 मार्च के दौरान बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में 26 से 28 फरवरी के बीच भोपाल, ग्वालियर, और इंदौर जैसे शहरों में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड के कुछ जिलों में 25 से 28 फरवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। श्रीनगर मौसम विभाग केंद्र ने बर्फबारी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...