JPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बोलीं सीता सोरेन-पीटी परीक्षा को रद्द करे सरकार

रांची : झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की पुत्रवधू और जामा विधायक सीता सोरेन ने जेपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में कहा कि उनकी मांगे जायज है. सरकार जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करें. वहीं मुख्यमंत्री से अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करने को कहा. इस मामले पर सीता सोरेन ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगी, क्योंकि अभ्यर्थियों की मांगे जायज है. बता दें कि झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. सत्र के आखिरी दिन विधायक सीता सोरेन अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा के द्वार पर सदन शुरू होने से पहले धरने पर बैठीं.

वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सीता सोरेन का धरना

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराया जाए. RKTC-BLA पर अतिक्रमण को आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने विधानसभा में जो सवाल किया है, सरकार से संतोषप्रद जबाव नहीं मिला है. हम जल जंगल जमीन की सुरक्षा को लेकर सदन में आये हैं. उन्होंने कहा कि ccl की आम्रपाली परियोजना में वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है. अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई हो रही है. आरोप लगाया कि सदन में सरकार गलत जवाब दे रही है. सरकार से मांग की कि ccl ने जो अतिक्रमण किया है उसे मुक्त कराया जाय.

रिपोर्ट : मदन

सीता सोरेन के बागी स्वर- रामगढ़ के नेमरा में जन्म लेने वाले दिशोम गुरु संताल परगना में कैसे टपक पड़े?

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...