Dhanbad : कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा…

Dhanbad : कतरास बाजार स्थित श्रीलाल पोखरमल एंड सन्स और आनंद ड्रेसस में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रयासों से आग पर काबू पाया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका।

Dhanbad : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Dhanbad : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget Session-2025 : ये तो पहला ओवर है, आगे हर बॉल पर छक्के लगेंगे-विपक्ष पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन… 

दुकानदार गौरव कुमार खंडेवाला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना में करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन आग पर नियंत्रण पहले ही पाया जा चुका था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : घर में ना मंदिर में, प्रेमी जोड़े ने सरेआम यहां रचा ली शादी कि… 

इस हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है, और शॉर्ट सर्किट के कारण हुई इस घटना ने आगजनी के खतरों को फिर से उजागर किया है। हालांकि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट शर्किट से आग लगी होगी।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Bihar Teacher Verification: 27 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी...

 बिहार में 27 हजार शिक्षकों के CTET, BEd, दिव्यांग, जाति, निवास और विषयवार प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फर्जी मिलने पर बर्खास्तगी, FIR और...

CBSE Sample Paper 2026-27: 10वीं और 12वीं के 138 सैंपल पेपर...

 CBSE ने 2026-27 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विषयवार Sample Question Paper और Marking Scheme जारी की है। जानें पूरी...

Ranchi Mutation Scam: नामकुम अंचल से फाइल गायब करने का आरोप,...

 नामकुम अंचल के म्यूटेशन मामले में गिरफ्तार पूर्व CI मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार ने दस्तावेज गायब होने का आरोप कर्मचारी महली...