Dhanbad : घर में ना मंदिर में, प्रेमी जोड़े ने सरेआम यहां रचा ली शादी कि…

Dhanbad : मंदिर हो या कोर्ट या फिर थाना में प्रेमी जोड़े की शादी रचाने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है। लेकिन ऐसा शायद ही कहीं सुना होगा कि किसी प्रेमी जोड़े ने अस्पताल में शादी रचाई हो। ऐसा ही एक वाक्या हुआ है धनबाद में। धनबाद की यह कहानी पूरी फिल्मी जरूर है लेकिन यह रिल लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ की कहानी है।

Dhanbad : अस्पताल में शादी करते प्रेमी युगल
Dhanbad : अस्पताल में शादी करते प्रेमी युगल

ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget Session-2025 : ये तो पहला ओवर है, आगे हर बॉल पर छक्के लगेंगे-विपक्ष पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन… 

Dhanbad : अस्पताल में इलाजरत प्रेमी से प्रेमिका ने रचा ली शादी

धनबाद के SNMMCH अस्पताल में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। जिसमें मरीज बनकर बेड पर पड़े प्रेमी आलोक वर्मा ने अपनी प्रेमिका रीना से अस्पताल में ही सबके सामने शादी रचाई। अस्पताल के बेड पर ही उसने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और स्लाइन लगी हाथ से मंगलसूत्र भी पहनाया। अस्पताल के मरीज इस शादी के गवाह बने और बेड शादी का मंडप।

र569 22Scope News

पिछले दो सालों से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग

दरअसल बात यह है कि निरसा के कुमारडूबी के रहने वाले रीना और वहीं के रहने वाले आलोक वर्मा के बीच करीब दो सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन रीना के परिवार वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। जिसके कारण रीना ने शादी करने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हाय रे बालू! सोना खरीदना आसान है पर बालू मुश्किल, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने… 

इस दौरान आलोक ने रीना को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई। जिसके बाद थक हारकर जब साथ जीना नहीं तो अकेले मर जाने का आलोक ने फैसला लिया और जहर खा गया। आलोक के द्वारा जहर खाने के बाद आनन-फानन में उसके परिजनों ने उसे SNMMCH अस्पताल में लेकर भर्ती कराया।

कू6ूर 22Scope News

साथ नहीं रहने के कारण युवक ने खाया जहर

वहीं आलोक के दोस्तों के द्वारा रीना को इस घटना की जानकारी लग गई। वह काफी परेशान हो गई। साथ जीने मरने की कसमें, जो दोनों ने साथ में खाए थे, उसके जेहन में दौड़ने लगी। जिसके बाद रीना सारे रिश्ते नाते तोड़कर भागते हुए अस्पताल पहुंची। रीना के परिवार वाले उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रेम के आगे किसी का जोर कहां चलता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : फिल्मी स्टाइल में बुजुर्ग से लाखों रुपए से भरे बैग की छिनतई… 

अस्पताल पहुंचने पर रीना को आलोक बेड पर पड़ा मिला। अस्पताल में तड़पते आलोक के हाथों में स्लाइन लगी हुई थी। जिसके बाद आलोक को देखते ही दोनों एक दूसरे से लिपटकर के रो पड़े। फिर क्या था दोस्तों ने प्रेमिका के लिए शादी का जोड़ा मंगलसूत्र और सिंदूर लाए। फिर अस्पताल के बेड पर ही दोनों जीवन के परिणय सूत्र में बंध गए।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...