Dhanbad: तेज बारिश में भूली में गिरा पूजा पंडाल, बाल-बाल बचे कारीगर

Dhanbad: जिले में तेज बारिश और आंधी के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भूली बी ब्लॉक में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल का ढांचा शुक्रवार को तेज हवा और भारी बारिश के कारण गिर गया। घटना के समय पंडाल निर्माण कार्य में लगे करीब 50 कारीगर वहां मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश सभी सुरक्षित रहे।

Dhanbad: माता रानी की कृपा से बची जानें- पूजा कमेटी

पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जब हादसा हुआ उस वक्त तेज बारिश हो रही थी, जिससे कारीगर काम रोक चुके थे और शरण ले चुके थे। इसी कारण कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई। कमेटी ने कहा कि “माता रानी की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया।”

Dhanbad: दोबारा शुरू होगा निर्माण

पूजा समीप होने के कारण पंडाल निर्माण का कार्य जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा। कमेटी ने कहा कि सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और पंडाल को फिर से मजबूत ढंग से खड़ा किया जाएगा, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सोमनाथ की रिपोर्ट

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...