Advertisment

Giridih: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह पुलिस की सक्रियता से दो पहिया वाहन चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है। इसकी जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शुक्रवार को पचंबा थाना में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 15 चोरी हुई बाइक को भी जब्त किया गया है।

Giridih: पुलिस गश्ती में पकड़ाया

उन्होंने बताया कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो ऊसरी नदी पुल के पास पचम्बा थाना पुलिस गश्ती पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी 24 वर्षीय अभिषेक कुमार बरनवाल है। पकड़ी गई बाइक के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने बाइक भंडारीड़ीह से 18 फरवरी को चोरी की थी।

Giridih: 15 मोटरसाइकिल जब्त

वहीं पुलिस ने पकड़े गए अपराधी के निशानदेही पर जमुई, बिहार निवासी लाला पासवान उर्फ लखन पासवान के घर से 15 मोटरसाइकिल जब्त की गई। फिलहाल, इस गिरोह के अन्य सदस्य को गिरफ्तार करने के लिए गठित पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि अन्य अपराधी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. विमल कुमार के साथ डीएसपी कौशर अली, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई सोनू कुमार आदि लोग मौजूद थे।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...