Giridih: सरिया पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Giridih: सरिया पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई दो बाइक भी बरामद की हैं। इसकी जानकारी एसडीपीओ धनंजय राम ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर के दी है।

Giridih: बाइक चोर गिरोह का खुलासा

बता दें कि, बीते दिनों में सरिया बाजार में बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने जांच के क्रम में दोनों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा कि बीते 12 और 14 तारीख को सरिया थाना अंतर्गत दो बाइक चोरी की घटना दर्ज की गयी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई कर कांड का उद्भेदन किया है।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों में सीताराम यादव बलिडीह सरिया निवासी और जमीर शाह विष्णुगढ़ निवासी है। फिलहाल, पुलिस दोनों बाइकों को बरामद कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

राज रवानी की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...