मनरेगा में गरीब मजदूरों के रुपया की हुई बंदरबाट

बेतिया : खबर बेतिया के मैनाटांड़ से है जहां मैनाटांड़ पंचायत के हजमा टोला खेल मैदान पर मनरेगा योजना से हुए मिट्टी भराई कार्य में सरकारी पैसे के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां एक भी टोकरी मिट्टी नहीं डाला गया है ना ही एक भी मजदूर यहां काम किया है। फिर भी लगभग 12 लाख रुपए का निकासी गरीब मजदूरों के नाम पर हो गया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा पीओ, जेई, रोजगार सेवक और स्थानीय जनप्रतिनिधि के मिली भगत से इतनी बड़ी रकम का बंदरबाट किया गया है, जिसका रिकवरी होना चाहिए।

ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त, DPRO और BDO मैनाटाड़ कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मैनाटाड़ को दिया है लिखित आवेदन 

जिसके लिए ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त, डीपीआरओ और बीडीओ मैनाटांड़ कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मैनाटांड़ को लिखित आवेदन दिया है। बावजूद इसके अभी तक किसी भी अधिकारी के द्वारा ना कोई जांच किया गया ना ही धरातल पर कोई देखने गया। ग्रामीणों ने साफतौर पर कहा कि हम यहां रुकने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि दिए गए आवेदन पर अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो हम जिलाधिकारी को भी आवेदन देकर सरकारी पैसे की रिकवरी करने के साथ दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को भी आवेदन देकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े : Bihar के अलग-अलग जिलों के शिवालय में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...