नवादा : नवादा जिले की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देता ककोलत महोत्सव का हरिशचंद्र स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। 28 फरवरी को मैथिली ठाकुर का संगीत से सराबोर दर्शक झूम उठे। मैथिली ठाकुर ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। इस तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव का शुक्रवार को मैथिली ठाकुर ने कार्यक्रम की प्रस्तुति की। वहीं मैथिली ठाकुर ने बिहार के महा छठ पर्व के गीत से दर्शकों का मन मोह लिया दशकों में काफी खुशी देखी गई। इससे पहले जिला पदाधिकारी रवि कुमार ने गीतकार संगीतकार मैथिली ठाकुर को शॉल देकर सम्मानित किया। हरिशचंद्र स्टेडियम में 27 फरवरी से लेकर एक मार्च तक ककोलत महोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : Nawada में ककोलत महोत्सव शुरू, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा…
यह भी देखें :
अनिल कुमार की रिपोर्ट
Highlights







