पुलिस और बालू माफिया के बीच मुठभेड़, 15 राउंड से अधिक चलीं गोलियां 

जमुई : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना बालू घाट पर शनिवार की सुबह पुलिस और बालू माफिया के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस दौरान 15 राउंड से अधिक गोलियां चलीं, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना की पुलिस ने पतौना बालू घाट पर अवैध खनन को लेकर छापेमारी की। इस दौरान बालू तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 10 राउंड की गोलियां चलाई गईं। जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई।

पुलिस ने एक ट्रैक्टर को किया जब्त

पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है और कई लोगों की पहचान की गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। उन्होंने बताया कि पुलिस बालू तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़े : लापरवाही पाए जाने पर पताही SHO कैलाश कुमार हुए निलंबित…

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...