CM Yogi ने यूपी को बताया बड़ा मार्केट, निवेश की हैं अपार संभावनाएं

लखनऊ : CM Yogi ने यूपी को बताया बड़ा मार्केट, निवेश की हैं अपार संभावनाएं। CM Yogi आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर उच्चाधिकारियों की ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ विषयक बैठक ली एवं बिंदुवार पूरे अभियान की समीक्षा की।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…उत्तर प्रदेश एक बड़ा मार्केट है। प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापार व निवेश की सम्भावनाएं व्याप्त हैं। आज उत्तर प्रदेश देश में निवेश का बेहतरीन डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

…प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने एक जनपद-एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, PM विश्वकर्मा योजना, PM स्वनिधि योजना इत्यादि के माध्यम से हस्तशिल्पियों, कारीगरों, छोटे व्यवसायियों को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।’

‘7 सालों में यूपी दोगुना बढ़ा बैकिंग कारोबार…’

समीक्षा करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यूपी में बीते साढ़े 7 वर्षों में बैंकिंक सेक्टर का कारोबार भी दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है जो कि यूपी की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। अभी इस पर निरंतर काम जारी है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…प्रदेश का कुल बैंकिंग व्यवसाय मार्च, 2017 में 12.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसम्बर, 2024 में 29.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रदेश में बैंकों द्वारा मार्च, 2017 तक 4.05 लाख करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया, जो दिसम्बर, 2024 में बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

…मार्च, 2017 से CD रेशियो में 13.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सम्बन्धित विभाग समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित कराएं। CD रेशियो में पिछड़े 20 से 25 जनपदों में मार्च-अप्रैल माह में रोजगार मेले लगाए जाएं। इसमें विभिन्न कम्पनियों को शामिल किया जाए तथा चयनित युवाओं को रोजगार के सर्टिफिकेट वितरित किए जाएं।

…सभी बैंक यह सुनिश्चित करें कि गांवों में बैंकिंग गतिविधियों को संचालित कर रहीं BC सखी का कमीशन उसे समय पर उपलब्ध हो।

…बैंकिंग सेक्टर ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। विभिन्न बैंकों द्वारा मेला क्षेत्र में शाखाएं खोली गईं तथा ATM, मोबाइल ATM, क्वाइन वेंडिंग मशीन स्थापित कराई गईं।

…श्रद्धालुओं को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 2 से 3 माह में तथा जनपद स्तर पर प्रतिमाह आयोजित हो।’

‘यूपी में निर्यात बढ़ाने में MSME ने निभाई अहम भूमिका…’

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि –‘…MSME सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

…आज उत्तर प्रदेश 15 से 16 हजार करोड़ रुपये के पीतल उत्पाद जनपद मुरादाबाद से, 12 से 14 हजार करोड़ रुपये के कारपेट जनपद भदोही, मीरजापुर, वाराणसी से और 4 से 5 हजार करोड़ रुपये के ग्लास आइटम्स जनपद फिरोजाबाद से निर्यात कर रहा है।

…सम्बन्धित बैंक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाएं। इसके लिए बैंक हर जनपद की अपनी सभी ब्रांचों का टारगेट तय करें। परम्परागत कार्यों से जुड़े युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने में वरीयता दी जाए तथा विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े युवाओं को ऋण प्रदान किए जाएं।

…ऋण वितरण के लिए सभी 18 मण्डलों में कैम्प लगाए जाएं। बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया ऋण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा बैंकों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगा।’

‘यूपी के युवाओं में विजन-इनोवेशन के साथ आगे बढ़ने का सामर्थ्य…’

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…यूपी के युवाओं के पास विजन और इनोवेशन के साथ आगे बढ़ने का सामर्थ्य है। बैंकों के सहयोग से राज्य सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से युवाओं को पूंजी उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

…ताकि यहां के युवा ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को और आगे बढ़ा सकें। इस अभियान से जुड़ने वाले युवाओं की ट्रेनिंग भी करायी जाए। युवा ने जिस क्षेत्र में ट्रेनिंग प्राप्त की है, उसे उसी क्षेत्र में बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाए।

…बैंक में लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आवेदकों की स्क्रीनिंग की जाए। राज्य सरकार इन युवाओं को मार्केटिंग, डिजाइनिंग, पैकेजिंग व तकनीक से जोड़ने का कार्य भी करेगी।

…यह अभियान युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा तथा रोजगार को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। इस योजना में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन को भी जोड़ा जाए।’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img