CM Yogi : 2029 तक देश के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी, काम शुरू

लखनऊ : CM Yogi : 2029 तक देश के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी, काम शुरू। शुक्रवार को यूपी विधानसभा में चर्चा में भाग लेते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी के इकोनॉमी संबंधी नए लक्ष्यों एवं उस पर जारी कामों के बारे में अहम जानकारी साझा की।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…संसाधनों से भरपूर व प्रकृति और परमात्मा की कृपा से ओतप्रोत प्रदेश विगत 8 वर्षों में डबल इंजन सरकार के प्रयास से देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

…वर्ष 2029 में प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। यूपी 5 वर्षों में इस टारगेट को अचीव करेगा। …इसके अनुरूप सरकार ने तेजी के साथ 10 सेक्टर्स में विभिन्न कार्यक्रमों को प्रारम्भ किया है।’

CM Yogi बोले – 2022 से ही इस पर काम जारी

CM Yogi आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए आगे कहा कि – ‘…भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सर्वाधिक ग्रोथ रेट के साथ भारत आज दुनिया की तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

…वर्ष 2027 तक भारत निःसंदेह पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा। 140 करोड़ भारतवासियों को इस पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व उनके विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश ने भी 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की दिशा में एक बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है।

…वर्ष 2022 से इसके लिए व्यवस्थित कार्य योजना तय की गई है। विगत तीन वर्षों में हमने तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर इस वित्तीय वर्ष के अंत में साढ़े 27 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी।

…यह उन परिस्थितियों में हो रहा है जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के बाद आर्थिक मंदी के दौर से गुजरी थी। उत्तर प्रदेश की वर्तमान ग्रोथ रेट देश की सबसे अच्छी ग्रोथ रेट है।

…महाकुम्भ-2025 60 करोड़ श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या पूरी करने जा रहा है। केवल एक आयोजन देश और दुनिया के 60 करोड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो चुका है। आज प्रदेश अपनी सम्भावनाओं को फिर से उजागर कर रहा है।

…देश और दुनिया प्रदेश के प्रति पूरी सद्भावना के साथ इस विकास में योगदान देने को तत्पर है। हम इसे महाकुम्भ-2025 के आयोजन के साथ जोड़कर देख सकते हैं।

…महाकुम्भ आयोजन से उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि होने वाली है।’

यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ।
यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ।

‘नंबर वन बनने को 10 सेक्टर्स में गंभीरता से काम जारी…’

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के टारगेट को अचीव करने के लिए यूपी सरकार ने तेजी के साथ 10 सेक्टर्स में गंभीरता से काम रही है।

…इन 10 सेक्टर्स में अवस्थापना और औद्योगिक विकास सेक्टर के अन्तर्गत अवस्थापना व औद्योगिक विकास, MSME, हथकरघा व वस्त्र उद्योग, IT एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल एविएशन, PWD तथा NRE से सम्बन्धित विभाग हैं। इनकी समीक्षा APC के स्तर पर होती है। दूसरे सेक्टर में कृषि और कृषि से जुड़े हुए अन्य सहयोगी संस्थान हैं।

…इसके अन्तर्गत उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, रेशम विकास, पशुधन, डेयरी, सिंचाईं, जल संसाधन तथा कोऑपरेटिव सम्मिलित हैं। तीसरा सेक्टर सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है। समाज कल्याण तथा सोशल सेक्टर से जुड़े हुए विभागों को इसके साथ जोड़ा गया है।

…चौथा सेक्टर नगरीय विकास से सम्बन्धित है, जिसमें आवास और शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मूलन, वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन से जुड़े हुए क्षेत्रों को इस सेक्टर के साथ जोड़ा गया है। पांचवा सेक्टर ग्राम्य विकास से सम्बन्धित है, जिसमें ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति तथा राजस्व आदि विभागों को रखा गया है।

यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ।
यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ।

…छठवां सेक्टर राजस्व संग्रह से सम्बन्धित है जिसमें राजस्व, कर और निबंधन, स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन, एक्साइज, परिवहन तथा कर व करेत्तर राजस्व से जुड़े हुए विभागों को सम्मिलित किया गया गया है। सातवां सेक्टर शिक्षा का है, जिसमें बेसिक, माध्यमिक, उच्च, टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन को सम्मिलित किया गया है।

…आठवें सेक्टर में गृह, कारागार तथा इससे सम्बन्धित अन्य विभाग रखे गए हैं। नवां सेक्टर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित है, जिसमें चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मेडिकल एजुकेशन, आयुष, महिला और बाल विकास विभाग हैं। दसवां सेक्टर, सर्विस सेक्टर से सम्बंधित है, जिसमें टूरिज्म आदि विभागों को रखा गया है।

…इन सभी सेक्टर्स को जोड़कर व्यवस्थित कार्य योजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव स्तर का अधिकारी प्रत्येक सेक्टर की नियमित मॉनीटरिंग करता है। सम्बन्धित सेक्टर से जुड़े हुए किसी वरिष्ठ मंत्री द्वारा उसकी मासिक रूप से समीक्षा की जाती है।

…इस कार्यक्रम के अन्तर्गत टारगेट अचीव करने के लिए कुछ सुनिश्चित पैरामीटर और इंडिकेटर तय किए गए हैं। CM डैशबोर्ड के माध्यम से इसकी मासिक रूप से समीक्षा होती है। …प्रत्येक तीसरे महीने मैं स्वयं भी इसकी समीक्षा करता हूं।’

शुक्रवार को विधानसभा में बोलते सीएम योगी
शुक्रवार को विधानसभा में बोलते सीएम योगी

बोले CM Yogi – 3 साल में यूपी ने तय लक्ष्य को सफलता से किया हासिल

CM Yogi आदित्यनाथ ने अपनी बात को विस्तार से आंकड़े एवं तथ्यात्मक ब्योरे से समझाते हुए कहा कि – ‘…विगत 3 वर्षों में हमने तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर इस वित्तीय वर्ष के अंत में साढ़े 27 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी।

…यह उन परिस्थितियों में हो रहा है जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के बाद आर्थिक मंदी के दौर से गुजरी थी। उत्तर प्रदेश की वर्तमान ग्रोथ रेट देश की सबसे अच्छी ग्रोथ रेट है।

…पिछले 8 वर्षों में हमारी सरकार ने 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है। यह चीजें दिखातीं हैं कि हर एक सेक्टर में बदलाव हुआ है। प्रदेश के पोटेंशियल को देश और दुनिया देख रही है।

…प्रदेश में महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में 20 प्रतिशत महिलाओं की अनिवार्य रूप से भर्ती की गई है। प्रत्येक सेक्टर में उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

…उत्तर प्रदेश देश में निवेश का सबसे अच्छा डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। फरवरी, 2023 में प्रदेश में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्तावों का ग्राउंड ब्रेकिंग भी किया जा चुका है।

…इनमें से बहुत सारे उद्योगों ने अपना प्रोडक्शन भी प्रारम्भ कर दिया है। इससे 60 लाख नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी की गारंटी प्राप्त होगी। प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार साढ़े 7 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई हैं।

…MSME सेक्टर में सर्वाधिक रोजगार प्राप्त होता है। देश में उत्तर प्रदेश सबसे अधिक MSME यूनिट रखने वाला राज्य था। इस सेक्टर में प्रदेश में अनन्त सम्भावनाएं थीं। यह सेक्टर हमें सैकड़ों वर्षों से विरासत में प्राप्त हुआ था, लेकिन उपेक्षा के कारण यह दम तोड़ चुका था।

…प्रदेश सरकार ने एक जनपद, एक उत्पाद योजना के माध्यम से इसको फिर से आगे बढ़ाया। कोविड कालखण्ड के दौरान 40 लाख कामगार और श्रमिक राज्य में वापस आये थे। इन सभी लोगों की स्किल मैपिंग कर उनको सम्बन्धित सेक्टर्स के अन्तर्गत उन्हीं के जनपदों में समायोजित करने का काम किया गया था। अधिकतर लोगों को उसी जगह पर नौकरी और रोजगार भी प्राप्त हुआ था।

…प्रदेश में MSME सेक्टर के अन्तर्गत 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार और नौकरी प्राप्त हुई है। इस कार्य में सरकार को अतिरिक्त लैंड व इंसेन्टिव की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती है।

24 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान नामक नई योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना को MSME विभाग संचालित कर रहा है। इसके अन्तर्गत नए उद्यमी को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

…पहले चरण में 5 लाख रुपये तथा दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक 96 हजार से अधिक युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। यह चीज दिखाती है कि उत्तर प्रदेश एक नई दिशा में आगे बढ़ा है।

विधानसभा में बोलते सीएम योगी
विधानसभा में बोलते सीएम योगी

…मध्यम आय वर्गीय लोगों की ग्रोथ जानने के लिए CD रेशियो का उपयोग किया जा सकता है। यह वही प्रदेश है जहां पर पहले 44 प्रतिशत CD रेशियो था आज यह 60 प्रतिशत की सीमा पार कर चुका है। अर्थात प्रदेश का पैसा प्रदेश के विकास में ही लग रहा है।

…यह रिजर्व बैंक की ही रिपोर्ट है कि पिछली पंचवर्षीय योजना में उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने बैंकों से सर्वाधिक लेनदेन किया है। जनधन खाते इसके उदाहरण हैं। जिन लोगों के पास पहले बैंक में अकाउंट नहीं हुआ करता था आज उनके खाते में लाखों-करोड़ रुपये जमा हैं।

…यह इस बात का उदाहरण है कि व्यक्ति की क्रय और जमा करने की सामथ्र्य भी बढ़ी है। यह प्रधानमंत्री जी के विजन के कारण सम्भव हो पाया है। यह वही प्रदेश है जहां वर्ष 2017 के पहले किसान आत्महत्या के लिए मजबूर थे। आज प्रदेश का किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है। आज उसकी उपज की लागत का डेढ़ गुना दाम MSP के माध्यम से प्राप्त हो रहा है।

…गन्ना किसानों को एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। प्रत्येक सेक्टर में एक नया परिवर्तन देखने को मिला रहा है। प्रदेश फिर से सर्वाधिक गन्ना व चीनी उत्पादन करने वाले राज्यों में शामिल हो चुका है।

…सर्वाधिक एथेनॉल उत्पादन करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। फूड बास्केट के रूप में प्रदेश ने फिर से अपना स्थान बनाया है। यह एग्रीकल्चर ग्रोथ को प्रदर्शित करता है।’ 

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img