पीपल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर राजाराम गांव में एक (45) वर्षीय युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान नारद साह के रूप में हुई। वह टाटा पानी कंपनी में काम करता था। घटना शनिवार की है, जब नारद साह ड्यूटी के लिए घर से देर शाम निकला था। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच पड़ताल में जुट गई है

पोती को बंदूक की नोक पर उठा ले गया था – मृतक के पिता

मृतक के पिता ब्रह्मदेव साह ने बताया कि सुल्तानपुर गांव का संजय पासवान एक साल पहले उनकी पोती को बंदूक की नोक पर उठा ले गया था। उसने जबरन शादी कर ली। शादी के बाद से ही वह दहेज की मांग करने लगा। संजय पासवान अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर लड़की मुजफ्फरपुर के सरैया में अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। बाद में उसे वापस घर लाया गया। तब से संजय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में संजय ने नारद साह की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : बाल श्रम व बाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच बच्चों को करवाया गया मुक्त…

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...