पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी

नवादा : नवादा जिल से सनसनीखेज खबर है जहां बगीचे में पेड़ से व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव में यह सनसनीखेज घटना निकलकर सामने आई है। जिसके बाद पूरे ग्रामीण में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बरेव गांव निवासी स्व. सिया सिंह के बड़े पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई है। उसका शव एक बेल के पेड़ से लटका हुआ मिला है।

सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उनका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया

आपको बता दें कि सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उनका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जहां मौके पर पुलिस एवं एसडीपीओ पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी हत्या कर शव को यहां लाकर टांग दिया गया है। साक्ष्य को मिटाने के लिए ऐसा किया गया है। वह किसानी का काम करते थे। शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसे जबरन पेड़ में टांगा गया है।

Nawada Hatya 1 22Scope News

इस मामले में डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर अनुसंधान शुरू किया जाए, ताकि हत्यारे का पता चल सके – ग्रामीण

वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले में डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर अनुसंधान शुरू किया जाए, ताकि हत्यारे का पता चल सके। मौके पर पहुंचे रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि फोरेंसिक की टीम यहां पहुंचकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा की है और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने का प्रयाश किया जा रहा है। हर बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है। जैसे ही हत्यारे का पता चलेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉग स्क्वॉड के आने का इंतजार किया जा रहा है और ग्रामीण अपनी मांग पर पड़े हुए हैं।

Nawada Hatya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...