Advertisment

DM ने कहा- 1243.57 करोड़ की लागत से Nawada जिले को किया जाएगा विकास

नवादा : आगामी 10 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान नवादा में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Nawada जिला को कई सौगात दी है। आज उसी कड़ी में समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान कुल 1243.57 करोड़ रुपए की लागत से नवादा जिला की चौमुखी विकाश किया जाएगा।

Nawada जिलाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेस कर दी जानकारी

जिलाधिकारी ने बारीकी से प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि गोविंदपुर और सरकंडा के बीच सकरी नदी पर पुल के लिए कुल लागत राशि 55 करोड़ रुपए दिया गया है। नवादा बाईपास हिसुआ जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 20 को जोड़ने वाली नहर पर से बाईपास के लिए शादीपुर हॉट पर आरओबी के लिए 181.62 करोड़ रुपए दिया गया है। वहीं नवादा नगर भवन के लिए 19.7326 करोड़ रुपए मिला है। वहीं पकरी बरांवा के कचना में ग्रिड के लिए 191.26 करोड़ रुपए दिया गया है। रजौली अनुमंडल के करीगांव में डिग्री कॉलेज के लिए 14152 करोड़ रुपए की राशि दी गई यह डिग्री कॉलेज पांच एकड़ में बनाई जाएगी।

Nawada नगर में 44 वार्डों में से 27 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति योजना के लिए 200.6122 करोड़ रुपए मिला है। गोविंदपुर प्रखंड हिसुआ प्रखंड नरहट प्रखंड सिरदला प्रखंड के अंचल भवन के लिए 99.726 करोड़ रुपए मिला है। नवादा जिले के औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुल राशि 31.24 करोड़ रुपए मिला है। पूरे नवादा शहर के 37 स्थानों पर लगाएं जाएंगे सीसीटीवी की कुल राशि 4.98 करोड़ रुपए दिया गया है।

यह भी देखें :

सैया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जो 20 एकड़ में बनेगा – Nawada DM रवि प्रकाश

वहीं जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने 200 बेड का सैया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जो 20 एकड़ में बनेगा। उसकी कुल राशि 401.68 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी। वहीं नारदीगंज प्रखंड में धनार्जन नदी पर पुल के लिए 7.76 करोड़ रुपए और हिसुआ प्रखंड के तिलैया नदी पर पुल के लिए 7.48 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किया गया है। टोटल कुल राशि 1243.57 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किया गया है।

यह भी पढ़े : संयुक्त एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन : कार्यकर्ताओं का जोश ‘हाई’, 225 सीटें जीतने की दिखी तैयारी

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...