Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

Desk. केंद्रीय मंत्री की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रक्षा खडसे ने रविवार को कुछ लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि महाराष्ट्र के जलगांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान बदमाशों ने उनकी नाबालिग बेटी और अन्य लड़कियों को परेशान किया।

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़

आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में संत मुक्ताई यात्रा निकलती है। दो दिन पहले मेरी बेटी यात्रा पर गयी थी। कुछ युवकों ने उसे परेशान किया। मैं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई थी।” साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर मंत्री के सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और उसे धमकी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि 28 फरवरी को मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में एक यात्रा थी। मुक्ताईनगर शहर के अनिकेत घुई और उसके 6 दोस्त यात्रा में भाग ले रहे थे। उसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके दोस्तों ने तीन-चार लड़कियों का पीछा किया और छेड़छाड़ की।

आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

हमने पीछा करने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है और POCSO अधिनियम के साथ-साथ आईटी अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...