Bihar विधानसभा शुरू, दोपहर 2 बजे के बाद पेश होगा बजट

पटना : नीतीश सरकार (Nitish Government) के इस कार्यकाल का ये आखिरी बजट है। क्योंकि नवंबर में बिहार विधानसभा (Bihar Vidhansabha)) चुनाव होने वाला है। यह बजट सत्र आगामी 28 मार्च तक चलने वाला है। इस बार सवा तीन लाख करोड़ से साढ़े तीन लाख करोड़ के बीच की राशि का बजट पेश हो सकता है। आज यानी सोमवार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बिहार विधानसभा में बजट पेश होना है। वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) बिहार की जनता को लाभकारी योजनाओं की सौगात देंगे।

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में दोपहर दो बजे वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे। उससे पहले विधानसभा परिसर में विपक्षी दल के विधायकों ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। बिहार विधानसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गया है। सेकंड हाफ में बजट पेश होगा। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे।

यह भी देखें :

मंत्री के जवाब पर खुश संतुष्ट नहीं हुए पवन जायसवाल

कोरोना से मौत और पेंशन से जुड़े सवाल पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जो जवाब दिया उससे पवन जायसवाल संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद आगे कहा कि 59 सरकारी कर्मियों की जो सूची प्राप्त हुई, इनके परिजनों को कबतक पारिवारिक पेंशन देने का काम होगा। इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 59 मामले ही संबंधित विभागों से मिले हैं। इनमें से 57 की स्वीकृति दी जा चुकी है। दो मामले में सत्यापित किया जाना है। इतना ही मामला है। आपके संज्ञान में कोई मामला है तो आप दे दीजिए। इस पर बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से ही सूची नहीं भेजी गई है। इस विभाग के कर्मी ज्यादा मरे वो विभाग क्यों नहीं सूची देगा।

कोरोना से सरकारी कर्मियों की मौत से जुड़े पेंशन का मुद्दा उठा

सदन में बीजेपी विधायक पवन जायसवाल और नीतीश कुमार के मंत्री विजय चौधरी में बहस हो गई। बीजेपी विधायक ने कोरोना काल में कोविड से सरकारी कर्मियों की हुई मौत के बाद पेंशन से जुड़े सवाल को उठाया। जवाब में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कोई अपने घर में संक्रमित हो गए, उनके लिए यह योजना नहीं था। सरकारी कार्य के दौरान जो सरकारी कर्मी संक्रमित हुए उनके लिए यह योजना लागू हुई थी।

बजट बिहार के हित के लिए होगा – मंत्री जमा खान

बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन बजट दोपहर दो बजे के बाद पेश होने वाला है। जिसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि यह बजट बिहार के हित के लिए होगा। इसके साथ ही साथ आगामी आठ मार्च को राजद के द्वारा महिला सम्मान के किस तरीके से राजद अपने शासनकाल में महिलाओं को सम्मान देती थी, यह सबको पता है। आज नीतीश कुमार महिलाओं को खुशहाल जीवन दिया और कई योजनाओं का सौगात दिया है।

Mantri Jama Khan 22Scope News
बजट बिहार के हित के लिए होगा – मंत्री जमा खान

कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने बोला हमला

बिहार विधानसभा में कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर आज एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने सरकार पर जमकर हमला बोला। तमाम विपक्षी दलों के विधायकों ने सदन का बहिष्कार करते हुए सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर सरकार ने गलत उत्तर दिया है। साथ हीं साथ सदन को गुमराह भी किया है। सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने सदन को उत्तर दिया कि आप विधायक अपने ऐच्छिक फंड से कब्रिस्तान की घेराबंदी कर सकते हैं जो कहीं से भी विधि-संवत नहीं है।

AIMIM MLA Akhtarul Iman 22Scope News
कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने बोला हमला

जब उनको मौका मिला तब किस तरीके से लूट खसोट मचा हुआ था – BJP MLC

बिहार में आज बजट पेश होने वाला है। बजट पेश होने से पहले तेजस्वी यादव लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं कि सरकार की अंतिम और आखिरी बजट होगी। जिसको लेकर भाजपा के एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि जब उनको मौका मिला था तब किस तरीके से लूट खसोट मचा हुआ था। उनको बोलने से कुछ नहीं होगा। एनडीए की सरकार बिहार में है और आगे भी रहेगी। यह जो बजट आएगा वह बजट आम जनता के हित में होगी।

BJP MLC Jeevan Kumar 22Scope News
जब उनको मौका मिला तब किस तरीके से लूट खसोट मचा हुआ था – BJP MLC

अगली बार तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे – तेजप्रताप यादव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व मंत्री व विधायक तेजप्रताप यादव ने विधानसभा के बाहर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अगली बार तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे, यह मेरा भविष्यवाणी है और मैं विधानसभा में कह रहा हूं। जनता उनको खूब पसंद कर रही है।

Tejpratap Yadav 22Scope News
अगली बार तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे – तेजप्रताप यादव

यह भी पढ़े : बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष का सरकार पर जोरदार हमला, RJD ने कहा- ‘झांसे में नहीं आने वाली जनता’

महीप राज, विवेक रंजन और अंशु झा की रिपोर्ट

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...