बिहार विधानसभा Live : वित्त मंत्री ने पेश किया आम बजट

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इस बीच एक खबर निकलकर सामने आ रही है। सदन में बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा पहुंच गए हैं। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने लाल रंग का बैग दिखाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए हितकारी बजट होगा।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में आम बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश किया। सीएम नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं। वहीं विपक्ष सदन के वॉकआउट कर गया है। 2024-25 में सूबे का बजट का आकार बढ़ा। दो लाख 78 हजार 425 करोड़ तक बजट का आकार पहुंचा। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। 2005 के पहले राज्य का वार्षिक बजट 22 हजार करोड़ था। जिसे बढ़ते बढ़ते इस बार का बजट दो लाख 78 हजार किया।

बिहार के आम बजट में विभागीय आवंटन

ग्रामीण विकास को मिला 14296.71 करोड़
नगर विकास आवास को 11298.72 करोड़
पंचायती राज विभाग को 11025.84 करोड़
ग्रामीण कार्य विभाग को 9532.31 करोड़
समाज कल्याण विभाग को 8238.57 करोड़
पथ निर्माण – 5702 करोड़ और क़ृषि- 3600.92
वित्त – 2734.50 करोड़, उद्योग- 1833 करोड़
एससी/एसटी – 1802.73, OBC/ EBC- 1687.30 करोड़
राजस्व भूमि सुधार विभाग को 1871.48 करोड़
भवन निर्माण- 5012.65, जल संसाधन- 4398.52
आपदा प्रबंधन विभाग को 5276.25 करोड़ बजट

एसके राजीव, कुमार गौतम और विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...