पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। बिहार सहित पटना में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन चोर किसी न किसी घर को निशाना बना रहा है। ताजा खबर पटना से है। पटना के कदमकुआं थाना अंतर्गत चारमीनार अपार्टमेंट में पांच फ्लैट में चोरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कई फ्लैट के मालिक बाहर गए हुए थे। चोरों ने रविवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर एएसपी दीक्षा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़े : पुलिस का इकबाल हो चुका है खत्म, हथियार के बल पर ग्रामीणों को धमका रहा युवक
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















