गीता धाम अपार्टमेंट में 3 फ्लैट में भीषण चोरी

दानापुर : विजय पथ यादव पर स्थित गीता धाम अपार्टमेंट में बीती रात चोरों ने 3 फ्लैट में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि दानापुर के विजय सिंह यादव पथ पर गीता धाम अपार्टमेंट में चोरों के एक गिरोह ने फ्लैट संख्या 102, 402 एवं 403 नंबर के फ्लैट में घर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला.

अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि फ्लैट संख्या 102 में रितेश कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं और कुछ दिनों से अपने फ्लैट को बंद कर अपने घर गए हुए हैं. वही फ्लैट संख्या 402 जिसमें सेवानिवृत्त प्रोफेसर मदन मोहन झा रहते हैं. सभी छठ पूजा में अपने अपने गांव गए हुए थे. इस बीच बीती रात चोरों के एक गिरोह ने उनके घर में घुसकर कीमती गहने, नकद सहित लाखो की चोरी कर आराम से चलते बने. फ्लैट संख्या 403 में मुजफ्फरपुर में पदस्थापित प्रोफेसर कल्याण झा रहते थे जिनका फ्लैट पत्नी के देहांत के बाद कई दिनों से बंद पड़ा था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

रिपोर्ट : पंकज राज

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...