Champions Trophy: सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह

Champions Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी जगह बना ली है। साथ ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं। एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

Champions Trophy: विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए

बल्लेबाजी में भारत की ओर से आज विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 98 गेंदों में पांच चौके जड़ते हुए 84 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 रन, केएल राहुल ने 42 रन कप्तान रोहित शर्मा ने 28 रन, अक्षर पटेल ने 27 रन और हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन 28 रनों की पारी खेली।

Champions Trophy: भारत ने चार विकेट शेष रहते हासिल किया लक्ष्य

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसे भारत ने छह विकेट खोकर 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने दो-दो लिए। वहीं हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

Champions Trophy: दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारतीय की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा है।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...