Court ने एसपी को दिया आदेश, थानाध्यक्ष को करें गिरफ्तार और पेश करें…

कैमूर: बिहार में कोर्ट के आदेश की अवमानना एक थानेदार को महंगा पड़ गया।‌ Court में मामले की सुनवाई करते हुए जज ने जिले के एसपी को आदेश दिया है कि थानेदार को गिरफ्तार कर Court में पेश करें।‌ मामला कैमूर का है जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी।‌ महिला ने कोर्ट में अपने पति से गुजरा भत्ता नहीं मिलने पर भरण पोषण की गुहार लगाई थी।‌

यह भी पढ़ें – Patna University में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही हुआ धड़ाम! बमबाजी से दहला दरभंगा हाउस..

पीड़िता चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है इसलिए कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विवेक कुमार ने चांद थानाध्यक्ष को कुर्की करने का आदेश दिया था लेकिन चांद थानाध्यक्ष ने आदेश पर कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही कोर्ट ने थानाध्यक्ष को स्टेशन डायरी के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था।‌ Court के इस आदेश पर भी थानाध्यक्ष कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।‌ थानाध्यक्ष ने कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट की तरफ से स्पष्टीकरण की मांग का भी जवाब नहीं दिया।‌ अंत में अब कोर्ट ने कैमूर के एसपी को चांद थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ACS एस सिद्धार्थ ने जारी किया फरमान, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नहीं किया तो…

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...