POK को भारत में वापस लेते ही हल हो जाएगा कश्मीर मसला, बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

डिजिटल डेस्क : POK को भारत में वापस लेते ही हल हो जाएगा कश्मीर मसला, बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर। अपने 6 दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड दौरे पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बेहद अहम टिप्पणी की है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि –‘पाकिस्तान के POK (पाक अधिकृत कश्मीर) की वापसी से कश्मीर मुद्दा पूरी तरह से हल हो जाएगा।’

जयशंकर ने बताया POK पर पूरा प्लान

ब्रिटेन और आयरलैंड दौरे पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से कश्मीर को लेकर भी सवाल पूछे गए थे।

उसी पर जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि – ‘…मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के उस हिस्से की वापसी है, जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है।

…जब यह हल हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं कि कश्मीर का मसला हल हो जाएगा। इस पर हम स्टेप-बाई-स्टेप काम कर रहे हैं।’ 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर

POK और कश्मीर पर यह बोले एस. जयशंकर…

लंदन के चैथम हाउस में कश्मीर मुद्दे पर सवाल पूछा तो डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि – ‘…कश्मीर में हमने इसके अधिकांश मुद्दों को हल करने में अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि अनुच्छेद 370 को हटाना एक कदम था।

…फिर, कश्मीर में विकास, आर्थिक गतिविधि और सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था। सरकार के इस प्लान से कश्मीर में बहुत बदलाव देखने को मिला है।

…तीसरा कदम कश्मीर में 370 के बाद चुनाव कराना, जिसमें बहुत अधिक मतदान हुआ। मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के उस हिस्से की वापसी है, जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है।

…पाकिस्तान के पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की वापसी से कश्मीर मुद्दा पूरी तरह से हल हो जाएगा।’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री के बयान पर पाकिस्तान का तिलमिलाना तय

कश्मीर और POK के साथ ही पाकिस्तान को लेकर भारत की सोच एवं कार्ययोजना संबंधी ब्रिटेन में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की तरफ से की गई टिप्पणी बेहद अहम मानी जा रही है।

यह भी तय माना जा रहा है कि भारतीय विदेश मंत्री के इस बयान को सुनने के बाद पाकिस्तान का तिलमिलाना तय है। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 6 दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड दौरे पर हैं।

बीते दिन लंदन के चैथम हाउस में कश्मीर मुद्दे पर उनसे सवाल पूछा गया। उसी पर जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को वापस लेने के बाद सब हल हो जाएगा। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img