भारत से बड़ा बदला लेने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा – 2 अप्रैल से टैरिफ चार्ज होगा लागू

डिजिटल डेस्क : भारत से बड़ा बदला लेने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा – 2 अप्रैल से टैरिफ चार्ज होगा लागू। अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में अपना पहला संबोधन देते हुए भारत से बड़ा बदला लेने की घोषणा कर दी है।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि – ‘चीन, भारत, ब्राजील जैसे देश हमसे टैरिफ चार्ज करते हैं। …ये अच्छा नहीं है।

…जो भी देश हमसे टैरिफ चार्ज करेंगे हम भी उनसे चार्ज करेंगे। …ये 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। टैरिफ से अमेरिका को फिर से अमीर बनाना है।’

बोले ट्रंप – अमेरिका इज बैक…

अपने संबोधन की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि – ‘अमेरिका इज बैक…। अमेरिका के प्राइड की वापसी हुई है…विश्वास की वापसी हुई है। हमने चुनाव में शानदार जीत हासिल की।

…हमने सभी स्विंग स्टेट में जीत दर्ज की। अमेरिका में फ्री स्पीच की वापसी हुई है। मैंने अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाने से जुड़े एक आदेश पर साइन किया है।’

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

बोले राष्ट्रपति ट्रंप – 6 हफ्तों में लिए 400 से ज्यादा फैसले

अपने संबोधन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि – ‘मैंने अपने पहले कार्यकाल में कई रूल्स और रेगुलेशन बनाए थे और इस बार भी मैं वैसा ही कर रहा हूं। सत्ता में आने के बाद मैंने कई आदेशों पर साइन किया।

…मैंने 6 हफ्तों में 400 से ज्यादा फैसले लिए। अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप बोले – अमेरिका के लिए ये बड़े सपने देखने का समय…

इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा – ‘अमेरिका के लिए ये बड़े सपने देखने का समय है। बाइडेन की सरकार में अंडे की कीमत आसमान छू रही थी लेकिन हम महंगाई पर काबू पा रहे हैं।

…हम पॉवर प्लांट बना रहे हैं। हमारा फोकस इसी पर है। हमारी सरकार अलास्का में गैस पाइपलाइन पर भी काम कर रही है।

…टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए हमने DOGE का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारी मैंने एलन मस्क को दी है और वो यहां पर मौजूद हैं।’

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img