होली पर बढ़ी भीड़, रेलवे चला सकता है रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन

रांची: होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे जल्द ही रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर सकता है। इस संबंध में रांची रेल मंडल ने दक्षिण-पूर्व रेलवे को पहले ही प्रस्ताव भेज दिया है। संभावना है कि एक-दो दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

होली के दौरान रांची से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है। इसे ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। इससे पहले रेलवे ने रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा कर दी थी। यह ट्रेन 12 मार्च को रांची से और 14 मार्च को गोरखपुर से रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।

सामान्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग
होली के कारण बिहार और उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखी जा रही है। पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 11 और 12 मार्च को 50 से ज्यादा वेटिंग है। हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस और मौर्या एक्सप्रेस में भी 100 से अधिक वेटिंग लिस्ट दर्ज की गई है। नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस में 11 मार्च को वेटिंग लिस्ट 299 और 13 मार्च को 271 पहुंच चुकी है। इसी तरह, झारखंड एक्सप्रेस, झारखंड संपर्क क्रांति, और रांची राजधानी में भी टिकटों की भारी मांग है।

हवाई सफर भी महंगा
होली पर बढ़ती मांग का असर हवाई किराए पर भी दिख रहा है। 12 और 13 मार्च को मुंबई से रांची के लिए विमान किराया 11,000 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली से रांची का किराया 8,000 से 9,000 रुपये तक है। इसी तरह, बेंगलुरु और चेन्नई से रांची आने के लिए यात्रियों को 9,000 से 10,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे जल्द ही अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा कर सकता है, जिससे लोगों को होली पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो सके।

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों...

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...